इंडोनिशियाई नौसेना की पनडुब्बी रिहर्सल के दौरान लापता, 53 सदस्य सवार, नेवी ने शुरू किया सर्च अभियान
जकार्ता, अप्रैल 21। इंडोनेशियाई नौसेना के एक पनडुब्बी बाली द्वीप के पास लापता हो गई है, जिसकी तलाश की जा रही है। 53 लोगों के दल के साथ बाली द्वीप के पास एक अभ्यास में हिस्सा ले रही थी। इस दौरान उसका संपर्क टूट गया। जब तय समय पर पनडुब्बी ने रिपोर्टिंग नहीं तो नौसेना ने उसकी तलाश शुरू की।

इंडोनेशिया के सेना प्रमुख हादी ताहीजानतो ने बुधवार को बताया कि केआरआई नानगला 402 नामक पनडुब्बी प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रही थी, इस दौरान यह रिपोर्टिंग कॉल पर नहीं पहुंची।
रिहर्सल के दौरान टूटा संपर्क
यह माना जा रहा है कि पनडुब्बी बाली द्वीप से पानी में करीब 95 किमी दूर लापता हुई है। यह बाली द्वीप के पास ही सैन्य अभ्यास के लिए रिहर्सल कर रही थी।
सेना प्रमुख ने बताया कि पनडुब्बी की तलाश के लिए जहाजों को उस क्षेत्र में भेजा गया है और तलाश की जा रही है। इसके साथ ही जापान और आस्ट्रेलिया से भी मदद मांगी गई है। इन देशों को पास पनडुब्बी को रेस्क्यू करने वाले जहाज उपलब्ध हैं।
इंडेनेशिया की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नेवी का मानना है कि पनडुब्बी करीब 700 मीटर गहरे पानी में फंसी है। अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह कैसे लापता हुई है।
जर्मनी ने किया है निर्माण
जर्मनी द्वारा निर्मित इस पनडुब्बी को 1980 के दशक के शुरुआती समय में नौसेना में शामिल किया गया था। बाली द्वीप के पास यह एक मिसाइल फायरिंग एक्सरसाइज का रिहर्सल कर रही थी। इस अभ्यास को गुरुवार को किया जाना था। इस सैन्य अभ्यान में सेना प्रमुख ताहजानतो समेत दूसरे सैन्य अधिकारी हिस्सा लेने वाले थे।
इंडोनेशिया की नौसेना के पास वर्तमान में 5 पनडुब्बियों का बेड़ा है और 2024 तक इसे 8 करने का लक्ष्य रखा गया है। इंडोनेशिया को हाल के वर्षों में समुद्री क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। खासतौर पर चीनी जहाज नातूना द्वीप के आस-पास से गुजरकर उसके दावे को चुनौती दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications