Indonesia Earthquake: मासूम बच्चे ने मौत को दी मात, दो दिन बाद मलबे से जिंदा बाहर आया...

इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट (BNPB) ने कहा कि बचावकर्ताओं ने सियानजुर रीजेंसी के कुगेनांग उप जिले के नागरक गांव में अज्का मौलाना मलिक को बचाया।

इंडोनेशिया (Indonesia Earthquake) में 21 नवंबर को आए 5.6 तीव्रता के भूकंप की त्रासदी ने बड़ी तबाही मचा दी है. अब तक भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 271 पहुंच गई, जबकि 151 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, घायलों की संख्या 1083 को पार कर गई है। इन सबके बीच एक अच्छी खबर भी लोगों को सुनने को मिलीं। आज मलबे से तीन दिनों के बाद छह साल के बच्चे को जिंदा निकाला गया। इतने दिनों तक मलबे के भीतर दबे रहने के बाद भी बच्चे को जिंदा देखकर लोग हैरान है। इंडोनेशिया के लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं। वहीं, मलबे से निकाले जाने के बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इसी दौरान एक बच्चे का भी जन्म हुआ।

अज्का मौलाना मलिक को बचाया

अज्का मौलाना मलिक को बचाया


इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट (BNPB) ने कहा कि बचावकर्ताओं ने सियानजुर रीजेंसी के कुगेनांग उप जिले के नागरक गांव में अज्का मौलाना मलिक को बचाया। फुटेज में देखा जा सकता है जब एक रेस्क्यू टीम ने उसे मलबे से ढूंढ निकाला। टीम ने बताया कि अज्का (बच्चा) अपनी दादी के शव के बगल में मिला था। इससे पहले मलबे से बच्चे के माता-पिता के शव निकाले गए थे।

गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया

गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया

वहीं दूसरी ओर भूकंप के बाद एक गर्भवती महिला रोहमत कार्तिनी को लेबर पेन शुरू हो गया। विनाशकारी भूकंप में पति और पत्नी दोनों बच गए थे। भूकंप के कारण आसपास के सभी अस्पताल और इमारतें तहस-नहस हो गई थी।

मौत और जिंदगी की जंग

मौत और जिंदगी की जंग

रोहमत के पति सोलिहिन को कुछ भी नहीं सूझ रहा था कि आखिर वह अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर कहां जाए, जहां वह अपने बच्चे को सुरक्षित जन्म दे सके। अंत में पति ने रोहमत को खुल मैदान में एक टैंट लगा हुआ अस्थायी चिकित्सा सुविधा केंद्र के बारे में पता चला। रोहमत और उनके पति ने वहां तक पहुंचने के लिए कीचड़ भरे सड़कों पर घंटों यात्रा की। जब इंडोनेशिया भूकंप की त्रासदी को झेल रहा था उस वक्त रोहमत और सोलिहिन को ईश्वर ने वरदान स्वरूप चौथा बच्चा प्रदान किया। दोनों पति -पत्नी नवजात के आने की खुशी मना रहे हैं।

भूकंप में मरने वालों में एक तिहाई बच्चे शामिल

भूकंप में मरने वालों में एक तिहाई बच्चे शामिल

बता दें कि, बीएनपीबी के प्रमुख मेजर जनरल सुहरयांतो ने बताया कि अब तक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है। मरने वालों में से एक तिहाई से अधिक बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+