Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही भूकंप की तीव्रता

Indonesia earthquake के कारण एक बार फिर सुर्खियों में है। अमेरिकी एजेंसी- USGS के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। जानामाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Indonesia earthquake

Indonesia earthquake के कारण सुर्खियों में है। Nias Region में आए भूकंप की तीव्रता Richter scale पर 6.1 मापी गई है। भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं पर नजर रखने वाली अमेरिकी संस्था- USGS ने बताया है कि नियास रीजन में आए भूकंप की तीव्रता 6.1 रही। खबर लिखे जाने तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

भूकंप के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.1 तीव्रता का भूकंप (offshore earthquake) आया जो समुद्री किनारों वाले इलाके में फील किया गया। राहत की बात ये रही कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है।

भले ही भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई, लेकिन भूकंप के केंद्र के नजदीक रहने वाले लोगों को भूकंप के बाद के संभावित झटकों से सावधान रहने के लिए कहा गया ।

पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूकंप के झटकों के बाद सोमवार को घबराए हुए स्थानीय निवासियों के घर भी हिलने लगे। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र उत्तरी सुमात्रा में पादांगसीदेमपुआन शहर के दक्षिण-पश्चिम में समुद्र में 84 किलोमीटर की गहराई में था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप उत्तरी सुमात्रा में सोमवार लगभग 9:59 बजे (1459 GMT) आया। मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी- USGS के अनुसार भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं, लेकिन भूकंप के केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों को और संभावित झटकों से सावधान रहने को कहा गया है।

उत्तरी सुमात्रा में उत्तरी तपनौली रीजेंसी के निवासी डोडी ने कहा, "भूकंप काफी तेज और लंबे समय तक फील हुआ। झटके सामान्य नहीं थे, इस बार हमारा घर जोर से हिल गया।"

बता दें कि इंडोनेशिया को प्रशांत महासागर के पास "रिंग ऑफ फायर" पर होने के के कारण अक्सर भयंकर भूकंप के झटकों और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। संवेदनशील स्थिति के कारण अक्सर भूकंपीय और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं भी होती हैं। भौगोलिक शब्दावली में जमीन के नीचे टेक्टोनिक प्लेट्स टकराती के कारण भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी हैं।

Recommended Video

      Turkey Earthquake | Turkey से मिली मदद को Pakistan ने मदद के लिए वापस तुर्की भेजा | वनइंडिया हिंदी

      पिछले साल 21 नवंबर को, इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा पर खौफनाक भूकंप आया था। पश्चिम जावा प्रांत में 5.6 तीव्रता के भूकंप में 602 लोगों की मौत हुई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+