UPI Payment: अब इंडोनेशिया में भी आसानी से कर सकेंगे पेमेंट, भारत के UPI ने मारी एक और देश में एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ्रांस में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की शुरुआत की घोषणा के कुछ दिनों बाद, यह सामने आया है कि भारत, इंडोनेशिया में भी इसी तरह के सौदे पर मुहर लगाना चाहता है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश घरेलू मुद्रा में द्विपक्षीय व्यापार, रियल टाइम कार्ड रिकग्निशन और डिजिटल पेमेंट को मंजूरी देना चाह रहे हैं। सिंगापुर और UAE के बीच यूपीआई (Unified Payment Interface) की सुविधा शुरू होने के बाद इंडोनेशिया ऐसा तीसरा देश बनने जा रहा है जहां यह डिजिटल पेमेंट सुविधा मिलेगी।

UPI deal with Indonesia

इससे पहले फ्रांस और भारत के बीच भी UPI को लेकर डील पक्की हुई है। बता दें कि वर्ष 2020 में भारत ने सिंगापुर, 2021 के साथ भूटान और 2022 में नेपाल और यूएई के साथ समझौता किया था, जिसके बाद से सिंगापुर, यूएई जैसे देशों में यह सेवा शुरू हो चुकी है।

इस डिजिटल पेमेंट के तरीके को अपनाने के बाद भारत-इंडोनेशिया के बीच क्रॉस बॉर्डर लेन-देन बेहद आसान हो जाएगा और लोग घर बैठे केवल मोबाइल के जरिए दोनों देशों में पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

यह घोषणा गुजरात में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अपने इंडोनेशियाई समकक्ष मुल्यानी इंद्रावती के साथ बैठक के दौरान हुई। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित 'आर्थिक और वित्तीय वार्ता' शुरू करने की घोषणा की।

वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की जी20 बैठक के मौके पर एक शीर्ष भारतीय अधिकारी ने रविवार को कहा कि भारत स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन की अनुमति देने के लिए दोनों देशों की तेज भुगतान प्रणालियों को जोड़ने के लिए इंडोनेशिया के साथ बातचीत कर रहा है। वहीं इसकी पुष्टि इंडोनेशियाई वित्त मंत्री मुल्यानी इंद्रावती ने भी अलग से की।

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि भारत की UPI पेमेंट प्रणाली को लेकर फ्रांस के साथ समझौता हुआ है। जिसकी शुरुआत एफिल टावर से की जाएगी। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को लेकर लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी।

बीते साल यूपीआई सेवाएं प्रदान करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फ्रांस की ऑनलाइन भुगतान प्रणाली 'लायरा' (Lyra) के साथ एक समझौता किया था।

NPCI ने 2016 में देश में UPI सिस्टम पेश किया था। PhonePe अपने सिस्टम में UPI लाने वाले पहले प्लेटफार्मों में से एक था। एक साल बाद ये लगभग हर पेमेंट सिस्टम से जुड़ चुका था। यह इतना लोकप्रिय हो चुका है कि अब विदेशी देश भी इसे अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। NPCI के अनुसार, PUI के द्वारा जून में 9.93 बिलियन लेनदेन दर्ज किया, जिसका कुल मूल्य 14.75 ट्रिलियन रुपये था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+