मोदी बनें प्रधानमंत्री तो तोहफे में मिलेगा US का वीजा

Indo-US ties may strengthen if Narendra Modi becomes PM
नयी दिल्ली। बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी को लेकर अमेरिका में जारी गतिरोध लगता है अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। गुजरात दंगों के बाद मोदी को अमेरिका ने वीजा देने से इंतार कर दिया था, जिसके बाद वो रोक अब तक लागू है। मोदी के पीएम कैंडिडेंट बनने के बाद अब लगता है कि उनके प्रति गतिरोध धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है।

अमेरिका के दो वरिष्ठ विद्वानों ने कहा है कि बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री बनने क बाद भारत-अमेरिका के बीच संबंधों में कोई बुनियादी बदलाव नहीं होगा, बल्कि इसमें और मजबूती आ सकती है।

‘कार्नेजी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस' नामक संस्था के एश्ले टेलिस ने एक सम्मेलन मे कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से रिश्तों में कोई बुनियादी बदलाव नहीं होने वाला है। हलांकि मोदी के पीएम बनने पर इस बात की ज्यादा संभावना है कि आज की तुलना में उस समय रिश्ते ज्यादा मजबूत होंगे।

उन्होंने ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के काल में भारत-अमेरिका के बीच संबंधों में काफी बदलाव हुए थे। एश्ले टेलिस का मानना है कि अगर अगले साल मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्हें अमेरिका आने की इजाजत मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+