Indians Deport From US: अमेरिका में 7.25 लाख भारतीय प्रवासियों पर संकट! ट्रंप ने वापस भेजना शुरू किया

Indians Deport From US: अमेरिका के राष्ट्रपति की गद्दी पर बैठे हुए डोनाल्ड ट्रंप को अभी 30 दिन भी नहीं हुए हैं, और अनधिकृत अप्रवासियों (Unauthorized Immigrants) का मुद्दा गरमाने लगा है। ट्रंप अनधिकृत अप्रवासियों को देश से बाहर निकलाने में जुट गए हैं। अनधिकृत अप्रवासियों को अक्सर 'बिना दस्तावेज वाले' या 'अवैध अप्रवासी' कहा जाता है।

ट्रंप की डिपोर्टेशन नीति के जद में अब अवैध भारतीय प्रवासी भी आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के तहत, एक सैन्य विमान भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है। यह कदम अमेरिका में अवैध अप्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई के तहत उठाया गया है।

Indians Deported From US

सी-17 सैन्य विमान भारत के लिए रवाना

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने जानकारी दी कि सोमवार को एक सी-17 सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिका से रवाना हुआ। हालांकि, यह विमान भारत पहुंचने में कम से कम 24 घंटे का समय लेगा। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस विमान में कितने लोग सवार थे।

ट्रंप का बड़ा वादा: अवैध अप्रवासियों का निर्वासन

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ऐलान किया था कि वे अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े निर्वासन अभियान को अंजाम देंगे। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने 1.5 मिलियन अवैध प्रवासियों को देश से निकालने की योजना बनाई है। इनमें से 18,000 भारतीय नागरिकों को प्राथमिकता से निर्वासित करने की सूची में डाला गया है।

अमेरिका में कितने भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं?

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 7.25 लाख (725,000) अवैध भारतीय प्रवासी रह रहे हैं। इस मामले में भारत, मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद तीसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं वो 14 मिलियन लोग, जिन्हें डिपोर्ट करना चाहते हैं Trump? क्या है पीछे का मकसद? यहां जानें सबकुछ

भारत सरकार ने क्या कहा?

  • जब अमेरिका से अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजने की योजना के बारे में पूछा गया, तो भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हमेशा से अवैध नागरिकों की वापसी के लिए तैयार रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत इस बात की पुष्टि कर रहा है कि अमेरिका से किन लोगों को वापस लाया जा सकता है।
  • उन्होंने कहा कि हर देश के साथ, और अमेरिका भी इसका अपवाद नहीं है, हमने हमेशा कहा है कि अगर हमारा कोई नागरिक अवैध रूप से वहां रह रहा है, और यह पुष्टि हो जाती है कि वे भारतीय हैं, तो हम उनकी वापसी के लिए तैयार हैं।

ट्रंप-मोदी बातचीत पर क्या कहा गया?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लेने के मामले में सही फैसला लेंगे। दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

अमेरिका ने अन्य देशों में भी भेजे प्रवासी

पेंटागन ने बताया कि अमेरिका के टेक्सास (एल पासो) और कैलिफोर्निया (सैन डिएगो) में पकड़े गए 5,000 से ज्यादा प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमान तैनात किए गए हैं। अब तक अमेरिका ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास में भी प्रवासियों को वापस भेज चुका है।

ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भारतीय नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है। भारत सरकार भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है और पुष्टि कर रही है कि किन प्रवासियों को वापस लाया जाएगा। आने वाले दिनों में और भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+