VIDEO: न्यूयॉर्क की सड़क पर निकली बारात, दूल्हा दुल्हन ने डांस कर जाम किया ब्रॉडवे

Indian wedding in New York भारत की शादियों में बारात निकला समारोह का एक हिस्सा है। भारत में शादी बिना बारात के अधूरी मानी जाती है। लोग जब तक बारात में जमकर डांस नहीं करते तब तक उन्हें शादी में आनंद नहीं आता है। लेकिन भारतीयों ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में सड़क पर धूम धड़ाके के साथ बारात निकाली। इंडियंस ना सिर्फ बारात में जमकर डांस किया बल्कि इस चक्कर में एक सड़क को भी जाम कर डाला।

न्यूयॉर्क की ब्रॉडवे पर भारतीयों का डांस

न्यूयॉर्क की ब्रॉडवे पर भारतीयों का डांस

सोशल मीडिया पर इन दिनों न्यूयॉर्क की सड़क पर निकली इस बारात का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में न्यूयॉर्क की ब्रॉडवे पर गुलाबी साफे पहने बाराती नाचते हुए नजर आ रहे हैं। कई अमेरिकी भारतीयों को भारतीय गानों पर नाचते देखा जा सकता है। तेज आवाज में बज रहे बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर हर कोई डांस करता हुआ नजर आ रहा है।

इंडियन गानों पर जमकर झूमे बाराती

इंडियन गानों पर जमकर झूमे बाराती

इस शानदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सूरज पटेल नाम के शख्स ने शेयर किया है। सूरज ने बताया कि,जिस शादी में वह नाच रहे हैं। उनके छोटे भाई की बारात है। शादी समारोह के दौरान नाचते हुए उन्होंने पूरा ब्रॉडवे बंद कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में 'साजन जी घऱ आए' गाना बजता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद पंजाबी गाना 'मुंडया तो बचके रही' भी बैकग्राउंड में सुनाई देता है।

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए सूरज पटेल ने लिखा है, मेरा दिल अपने परिवार के लिए भर आया कि वो सब मेरे भाई की शादी के शानदार मौके पर शामिल हुए के लिए यहां मौजूद रहे। न्यूयॉर्क की सड़कों पर कितना प्यार और एनर्जी दिखी। वहीं उनके वीडियो पर लगे एक स्टीकर पर लिखा है कि, हमने भाई की शादी में ब्रॉडवे बंद कर दिया।

ओबामा की पार्टी के लिए काम कर चुके हैं सूरज पटेल

ओबामा की पार्टी के लिए काम कर चुके हैं सूरज पटेल

सूरज पटेल एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर साढ़े बारह हजार फॉलोअर्स हैं। पेशे के अटॉर्नी सूरज पटेल डेमोक्रेटिक पार्टी से भी जुड़े हुए हैं। वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए काम कर चुके हैं। इसे अलावा सूरज पटेल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में लेक्चरर भी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'भारतीय हैं। जाम और रोड ब्लॉक करना तो हक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+