Driving License: इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस पर इन देशों में चला सकते हैं वाहन, बाकी देशों में क्या करना होगा?
Driving License: आपने अक्सर देखा होगा ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने, ट्रिपल सीट बैठने या ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कभी कभी यह मुसीबत कोर्ट-कचहरी का रूप भी ले लेती है। लेकिन अगर यह मामला देश के भीतर का हो तो फिर भी कुछ समय के बाद सुलझ सकता है, वहीं अगर ये मामला किसी दूसरे देश में हो जाए मतलब आपकी शामत आ गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप भारत में बना लाइसेंस बाकि देशों में भी वैध है। आप भारत में बने लाइसेंस से दूसरे देशों में भी ड्राइविंग कर सकते है। जानिए कौनसे हैं वो देश।
क्या होता है IDP?
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस कुछ देशों में मान्य हैं, लेकिन आमतौर पर अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (IDP) की आवश्यकता होती है। कुछ देशों में, भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस एक निश्चित समय के लिए मान्य होता है। जबकि अन्य में आईडीपी के साथ या बिना इसके, भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस एक वर्ष तक मान्य रह सकते हैं।

एक दर्जन देशों में मान्य है भारतीय लाइसेंस
न्यूज18 इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कुल 12 देशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस मान्य है। अगर आप अमेरिका (USA) जाने का पालन कर रहे हैं, तो वहां आपका भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस लगभग एक साल तक वैध रहेगा। जबकि मलेशिया और कनाडा में आपका भारीतय ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने वेध रहेगा। जर्मनी और स्पेन में भी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल करके आप छह महीने तक गाड़ी चला सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया, यूके, न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन और सिंगापुर में भी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से एक साल तक ड्राइविंग कर सकते हैं। हालांकि इन देशों में ड्राइविंग करने के लिए आपके पास इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) होना जरूरी है।
कैसे बनवाएं इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP)?
- आवेदन फॉर्म भरें: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर, फॉर्म 1A (मेडिकल फिटनेस फॉर्म) और फॉर्म 4A को भरें।
-दस्तावेज अपलोड करें: फॉर्म भरने के बाद अपने ड्राइविंग लाइसेंस, आईडी प्रूफ, और निवास प्रमाण पात्र जैसे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
-ऑनलाइन सबमिट करें: फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
किन देशों ने अपनाया इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट?
इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट कई देशों की बीच बनी आम सहमति और समझौते के तरत है। जिसे 1949 के जिनेवा कन्वेंशन ऑन रोड ट्रैफिक के नाम से जाना जाता है। इस संधि के तहत विश्व के कई देशों ने एक- दूसरे देशों के ड्राइविंग लाइसेंस को मान्यता दी है। भारत भी उन देशों में शामिल है। विश्व के लगभग 109 देश ऐसे हैं जहां पर भारत के इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट को मान्यता मिली है। इन देशों में जाकर आराम से ड्राइविंग की जा सकती है।
इन देशों में मान्य है आईडीपी
विश्व के कुल 113 देश इस सूची में शामिल है। जिनमे अल्बेनिया, अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश, बारबाडोस, बेल्जियम, बेनिन, बोत्सवाना, ब्रूनेई, बुल्गारिया, बुर्किनाफासो, कंबोडिया, कनाडा, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चिली, कांगो, कोटे डी इवोयर, क्रोएशिया, क्यूबा, साइप्रस, चेक रिपब्लिक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, डेनमार्क, डॉमिनिकन रिपब्लिक, इक्वेडोर, इजिप्ट, एस्टोनिया, फिजी, फिनलैंड, फ्रांस, जॉर्जिया, घाना, ग्रीस, ग्वाटेमाला, हैती, होली सी, हंगरी, आईसलैंड, आयरलैंड, इजरायल, इटली, जमैका, जापान, जॉर्डन, किर्गिस्तान, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, लेबनान, लेसोथो, लिसटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मेडागास्कर, मलावी, मलेशिया, माली, माल्टा, मोनाको, मोंटेनीग्रो, मोरक्को, नामीबिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नाइजर, नाइजीरिया, नॉर्वे, पापुआ न्यू गिनी, पैराग्वे, पेरू, फिलिपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, रोमानिया, रशियन फेडरेशन, रवांडा, सैन मैरिनो, सेनेगल, सर्बिया, सीरियालियोन, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, साउथ अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, स्वीडन, स्वीटजरलैंड, अरब रिपब्लिक, थाईलैंड, टोगो, त्रिनिडाड एंड टोबैगो, ट्यूनीशिया, तुर्की, युगांडा, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम, जिम्बाब्वे है। ये वो देश हैं जहां आप IDP लेकर वाहन चला सकते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications