हैदराबाद के छात्र की अमेरिका में रूममेट ने की हत्‍या, हत्‍यारा भी भारतीय

ऑस्टिन। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के रहने वाले एक छात्र संकीर्त के ऑस्टिन में मौत की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि संकीर्त पर उसके ही रूममेट ने सोमवार को हमला किया था।

india-student-stabbed-to-death-in-us

रूममेट का नाम साइ संदीप गौड है और बताया जा रहा है कि वह अमेरिका में काम करता है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गौड से पूछताछ जारी है। संकीर्त मास्‍टर्स ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहा था।

गौड, संकीर्त के साथ रहने के लिए 15 दिन पहले ही आया था जब एक कंसल्‍टेंस की ओर से उसे यहां पर रहने से जुड़ी सुविधाएं दी गई थीं। दो और छात्र इसी कमरे में रहते हैं।

इन दो छात्रों में से एक छात्र ने बताया है कि संकीर्त और गौड की लड़ाई हुई थी लेकिन वह यह नहीं बता पाया है कि ऐसी कौन सी वजह थी जिस पर गौड ने संकीर्त का मर्डर कर डाला।

संर्कीत हैदराबाद के काचीगुड़ा का रहने वाला था और दो वर्ष पहले एच1बी वीजा पर अमेरिका गया था। उसे यह वीजा ड्रॉ सिस्‍टम के आधार पर हासिल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+