Indian student death: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, वजह साफ नहीं, 17 दिनों में चौथी ऐसी घटना
Indian student death in America: अमेरिका में एक के बाद एक भारतीय मूल के छात्रों की मौत की खबर सामने आ रही है। ताजा घटना में ओहायो में एक भारतीय छात्र श्रेयस रेड्डी की मौत हो गई। श्रेयस की लाश ओहियो के सिनसिनाटी में मिली। हालांकि, मौत कैसे हुई इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
अमेरिकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक सप्ताह के भीतर अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत का ये दूसरा और नए साल का ये चौथा मामला है। इस साल अमेरिका में श्रेयस रेड्डी की मौत से पहले नील आचार्य, विवेक सैनी और अकुल धवन की मौत हो चुकी है।

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने एक्स पर पोस्ट कर श्रेयस की मौत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि श्रेयस रेड्डी बेनिगर 'लिंडनर स्कूल ऑफ बिजनेस' से पढ़ाई कर रहा था। श्रेयस की मौत के मामले में फिलहाल किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई संदेह नहीं है।

श्रेयस रेड्डी
कॉन्सुलेट ने पोस्ट में कहा है कि श्रेयस की मौत की खबर से सभी दुखी हैं। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है। मारे गए छात्र के अभिभावकों से भी संपर्क किया गया है और ऐसा बताया जा रहा है कि उसके पिता जल्द की भारत से अमेरिका आएंगे।
28 जनवरी- नील आचार्य
इससे पहले 28 जनवरी को अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले भारतीय छात्र नील आचार्य की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह अमेरिका के इंडियाना राज्य में रहता था। वो मौत से पहले 12 घंटे तक गायब था। नील आर्चाय की मौत की वजह का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

नील आचार्य
20 जनवरी- अकुल धवन
इससे पहले एक अन्य भारतीय छात्र अकुल धवन 20 जनवरी को लापता हो गया था। इस घटना के कुछ ही घंटे के बाद वो इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन (UICU) के बाहर मृत पाया गया। 18 वर्षीय छात्र के शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि उनकी मृत्यु हाइपोथर्मिया से हुई।

अकुल धवन
हाइपोथर्मिया ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का तापमान सामान्य से कम हो जाता है। धवन के माता-पिता ने विश्वविद्यालय के पुलिस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और तलाशी के तरीके को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
16 जनवरी- विवेक सैनी
16 जनवरी को हरियाणा के पंचकुला के निवासी 25 वर्षीय विवेक सैनी की जॉर्जिया के लिथोनिया में नृशंस हत्या कर दी गई। विवेक लिथोनिया में MBA की पढ़ाई कर रहा था। विवेक पढ़ाई के साथ-साथ एक स्टोर पर पार्ट टाइम काम करता था।

विवेक सैनी
अमेरिकी पुलिस के अनुसार, जूलियन फॉल्कनर नाम के एक बेघर व्यक्ति ने विवेक पीट-पीटकर हत्या कर दी थी क्योंकि विवेक ने उसे स्टोर से मुफ्त में सामान देने से इनकार कर दिया था। उसके सिर पर 50 बार हथौड़े से वार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications