न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की महिला टीचर की निर्ममता से हत्या

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की एक महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई। ऑकलैंड में रहने वाली 24 साल की अरिश्मा अर्चना सिंह की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। अर्चना एक स्कूल में टीचर थीं। पुलिस को उनके घर में उनकी लाश मिली।

 Indian-origin young woman killed at house in New Zealand

पुलिस के मुताबिक हमलावर ने उनके घर में जबरन घुसकर उनकी हत्या कर दी। हत्या से पहले हमलावरों ने अर्चना के साथ हाथापाई की थी। उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक अर्चना के चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्चना की तीन साल पहले पति के साथ तलाक हो गया था। वो अपनी बेटी और माता-पिता के साथ ऑकलैंड में रहती थीं। घटना के दिन उनके माता-पिता किसी पार्टी में गए थे। वहीं अर्चना भी देर रात बर्थडे पार्टी से लौटी थी। वो जब घर में घुस रही थी तभी हमलावर ने जबरन घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन हाथापाई के दौरान उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही हमलावर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+