अमेरिका में एयरबेस में हुए कार हादसे में भारतीय की मौत, FBI ने दी जानकारी

बुधवार को शाम करीब सात बजे काजी उत्तरी कैलिफोर्निया के ट्रैविस वायुसेना अड्डे के मुख्य द्वार से अपनी मिनीवैन लेकर अंदर घुस गया

नई दिल्ली। अमेरिका के एक प्रमुख एयर बेस में मुख्य द्वार से होते हुए अंदर घुसे वाहन में आग लगने के बाद उसके चालक की मौत हो गई। मृतक भारतीय अमेरिकी मूल का था। एफबीआई ने शनिवार को यह जानकारी दी। एफबीआई ने बताया कि वाहन में प्रोपेन की टंकियां और गैस के कैन थे। साथ ही उन्होंने घटना में अब तक किसी तरह का आतंकी कनेक्शन होने की आशंका से इनकार किया है।

अमेरिका में एयरबेस में हुए कार हादसे में भारतीय की मौत, FBI ने दी जानकारी

खबर के मुताबिक 51 साल का हाफिज काजी 1993 से अमेरिका में रह रहा था और वैध नागरिक था। वह मूल रूप से भारत का रहने वाला था और अमेरिका में टैक्सी चालक के रूप में काम करता था। बुधवार को शाम करीब सात बजे काजी उत्तरी कैलिफोर्निया के ट्रैविस वायुसेना अड्डे के मुख्य द्वार से अपनी मिनीवैन लेकर अंदर घुस गया। इसके बाद वाहन हादसे का शिकार हो गया और उसमें आग लग गयी। गाड़ी का दरवाजा खोले जाने तक काजी की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान कोई गोली नहीं चलायी गयी थी और जांचकर्ताओं ने कार में प्रोपेन की पांच टंकियां, तीन फोन, गैस के कैन, कई लाइटर और एक जिम बैग पायी।एफबीआई अधिकारियों ने घटना के पीछे कोई मकसद होने की घोषणा नहीं की है लेकिन यह मामला इस समय आतंकवाद से जुड़ा होने जैसे नहीं लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+