US: मजाक में बजाई डोर बेल, तो 'दानव' बना भारतीय मूल का शख्स, 3 किशोरों की ले ली जान

भारतीय मूल एक शख्स को अमेरिका में तिहरे हत्याकांड के दोषी ठहराया गया है। इन हत्याओं के पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है।

Indian origin man became demon

Man became demon after doorbell rang: भारतीय मूल एक शख्स को अमेरिका में तिहरे हत्याकांड के दोषी ठहराया गया है। इन हत्याओं की वजह हैरान कर देने वाली है। शख्स ने कोर्ट में तीनों हत्याओं के लिए खुद को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि दुर्घटना के वक्त उसने शराब पी रखी थी।

यह घटना 19 जनवरी, 2020 की है। जब अमेरिका में एक भारतीय मूल के शख्स अनुराग चंद्रा ने तीन किशोरों को अपनी कार से कुचलकर मार डाला था। एक रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रा के दिमाग में किशोरों के खत्म करने की सनक थी। कोर्ट में गवाही के दौरान उनसे कहा कि दुर्घटना से पहले घंटों में 12 बियर पी थी। किशोरों को टक्कर मारने से कार की रफ्तार 99 मील प्रति घंटे (159 किलोमीटर प्रति घंटे) थी।

यह भी पढ़ें: Katni News: दो बच्चों की मां से शादी करने के लिए सनकी आशिक ने TI को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

अनुराग चंद्रा ने कोर्ट को बताया कि किशोरों द्वारा अनावश्यक बेल बजाए जाने से वो अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। उसने कहा कि उसका इरादा किशोरों की हत्या का नहीं था, वो सिर्फ गुस्से में उनका पीछा कर रहा था। लेकिन जब उन्होंने अपनी कार की अचानक ब्रेक मारी, पीछे से मेरी कार टकरा गई।

रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने जिन किशोरों की की कार को टक्कर मारी उनकी उम्र महज सोलह साल के करीब थी। टक्कर में तीन किशोरों की मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य घायल हुए थे। अनुराग चंद्रा की टक्कर के बाद भी बच निकले किशोर सर्जियो कैम्पुसानो ने कहा कि हमने बस मजाक में डोर बेल बजा दी थी। हमें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह मजाक हम लोगों के लिए जानलेवा साबित होगा। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि हमें कुछ भी याद नहीं रहा।

कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान रिवरसाइड काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइक हेस्ट्रिन ने कहा कि इन युवकों की हत्या और दोषी शख्स के इस पागलपन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह जानबूझ कर की गई हत्या है।

Recommended Video

    Mukhtar Ansari: LMG क्यों खरीदना चाहता था मुख्तार, क्या था मास्टर प्लान? | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: पुणे में 'कोयता गैंग' का तांडव, मेडिकल स्टोर में धारदार हथियार से किया हमला, जमकर की पिटाई, Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+