Katni News: दो बच्चों की मां से शादी करने के लिए सनकी आशिक ने TI को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

वीडियो की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली टीआई अजय सिंह ने वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।

Katni freak lover

एक तरफा प्यार में सनकी आशिक प्यार के लिए जेल भी जाने को तैयार है। सनकी प्रेमी वीडियो बनाकर टीआई की कार बम से उड़ाने की धमकी दी है। घटना कटनी शहर का है। जहां युवक ने धमकी भरा वीडियो इंटरनेट में वायरल कर करके सनसनी फैला दी है

वीडियो में युवक साफ तौर पर कहता नजर आ रहा है कि वह अपने प्यार के के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। सनकी आशिक प्रेमिका का नाम लेकर और कह रहा है कि प्रेमिका से शादी करने के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं। युवक ने कहा कि लड़की ने उसे थाने में टीआई की गाड़ी में बम फेंकने को कहा है। अगर तुम टीआई की गाड़ी में बम फेंकोगे तो शादी करूंगी इसलिए वीडियो बनाकर टीआई और एसपी को जानकारी दे रहा हूं। प्रेमिका का नाम आगे लेते हुए युवक ने कहा कि उसने मुझसे कहा है कि मैं अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकता हूं। आने वाले कुछ दिनों में टीआई की गाड़ी में बम फेंक दूंगा। अभी यह वीडियो बना रहे हैं, कुछ दिनों में जानकारी आएगी।

बता दें कि वीडियो में सनकी प्रेमी जिस लड़की की बात कर रहा है वह दो बच्चों की शादी शुदा महिला है। वह पहले पड़ोस में ही रहती थी। लेकिन आरोपी सौरभ गुप्ता से तंग आकर महिला अपने बच्चों और पति के साथ घर छोड़कर कहीं और रहने लगी। इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला को किसी न किसी तरह से परेशान करता रहा है।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह बताया कि वीडियो के संबंध में महिला से पूछताछ की जाएगी, अगर महिला ऐसा कुछ नहीं कहती है तो आरोपी सौरभ गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा‌।

बताया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक कोतवाली थाना एरिया के आजाद चौक का रहने वाला सौरभ गुप्ता है। जो दो बच्चों की मां से एकतरफा प्यार करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक जिस महिला का नाम वीडियो में ले रहा है उसने आरोपी सौरभ गुप्ता के खिलाफ पहले भी छेड़खानी की शिकायत दर्ज करा चुकी है। लेकिन वायरल वीडियो में आरोपी सौरभ गुप्ता महिला का नाम लेकर कह रहा है कि वह उसके लिए कुछ करेंगा। वीडियो वायरल कर कोतवाली टीआई व एसपी को खबर दे रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में कोतवाली टीआई की गाड़ी में बम फेंक दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+