अमेरिका में आखिरकार गिरफ्तार हुआ भारतीय मूल का डॉक्टर डेथ
वाशिंगटन। अमेरिका के भारतीय मूल के डॉक्टर, डॉक्टर नरेंद्र नागरेड्डी यानी डॉक्टर डेथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर डेथ नाम नागरेड्डी को 36 मरीजों की मौत की वजह से दिया गया था जिन्हें जरूरी डोज से ज्यादा मात्रा में दवाई नागरेड्डी की ओर से दी गई थी। नागरेड्डी पेश से एक मनोचिकित्सक है।

उसकी गिरफ्तारी जॉर्जिया के क्लेटन काउंटी से हुई है। करीब 40 संघीय और स्थानीय एजेंटों ने नागरेड्डी के ऑफिस पर छापा मारा और बाद में अधिक संपत्ति जब्त करने उसके घर में गए।
क्लेटन काउंटी के पुलिस प्रमुख रेजीस्टर के हवाले से बताया गया है, यदि आरोप सही हैं तो वह डॉ. डेथ है, इस बारे में कोई शक नहीं।
क्लेटन काउंटी के पुलिस चीफ माइक रजिस्टर के मुताबिक वह जोनेस्बोरो में मनोचिकित्सक हैं और ओपिएट और बेंजोडाइजेपाइन की ओवरडोज दवाएं मरीजों को देते थे। पिछले कई सालों में ओवरडोज दवाओं से कई मौतें हुईं।
क्लेटन काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटार्नी टी ग्राहम लासन ने कहा कि उन पर दर्द की दवा लिखने का आरोप लगाया गया है जो एक मनोचिकित्सक होने के नाते उनके पेशे के बाहर है।
कानूनी दस्तावेजों के अनुसार, नागारेड्डी के 36 रोगियों की मौत हुई जब उन्होंने नियंत्रित दवाएं लिखीं। इनमें से 12 रोगियों की इन दवाओं से मौत की पुष्टि जांचकर्ताओं ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की है।












Click it and Unblock the Notifications