अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, छह महीने पहले ली थी शरण

लॉस एंजेलिस। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में नकाबपोश हमलावर ने भारतीय युवक मनिंदर सिंह साही की ग्रोसरी स्टोर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शनिवार सुबह की है। इस घटना की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने की है। बताया जा रहा है कि साही इसी महीने 31 साल के हुए थे। वह शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। हरियाणा के करनाल से आए साही ने करीब छह महीने पहले अमेरिका में राजनीतिक शरण मांगी थी।

indian man, india, indian, maninder singh sahi, shot dead, grocery store, Los Angeles, america, murder, भारतीय युवक, अमेरिका, लॉस एंजेलिस, ग्रोसरी स्टोर

बताया जा रहा है कि साही यहां एक ग्रोसरी स्टोर में ही काम करते थे। वह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। वह जो भी कमाते थे, वो पैसे अपनी पत्नी, बच्चों और अमेरिका में अपने रिश्तेदारों को भेजते थे। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह 5.43 बजे की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध स्टोर में सेमी ऑटोमैटिक गन लेकर आया था। वह चोरी करने के इरादे से यहां घुसा था।

पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर भी जारी की और कहा कि उसने बिना किसी कारण ही साही को गोली मार दी। पुलिस ने बताया, 'संदिग्ध घटनास्थल से फरार हो गया। उस वक्त स्टोर में दो ग्राहक थे, दोनों ही घायल हैं। संदिग्ध की पहचान के तौर पर उन्होंने बताया कि उसका रंग काला था। उसका चेहरा ढंका हुआ था और उसने डार्क रंग की हुडी पहनी हुई थी।'

पीड़ित के भाई ने गो-फंड नाम का पेज बनाया है ताकि पैसे जमा करके मनिंदर साही के शव को भारत भेजा जा सके। रविवार को गो-फाउंड पेज पर उनके भाई ने लिखा, 'मनिदंर साही अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों (5 और 9 साल के बच्चे) को छोड़ गए हैं। मैं उनके शव को भारत भेजने के लिए सहायता चाहता हूं ताकि उनकी पत्नी और बच्चे उन्हें आखिरी बार देख सकें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+