भारतीय यहुदियों की नजरें इजराइल चुनाव पर, नेतानयाहू पीएम बने

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) इजराइल में बेंजामिन नेतानयाहू के फिर से प्रधानमंत्री चुने पर भारत का यहूदी समाज खुश है। उसे लगता है कि अब दोनों देशों के संबंध और मैत्रपूर्ण होंगे।

राजधानी के हुमायूं रोड़ स्थित जूदेह हयम सिनगॉग ( यहुदियां का धार्मिक स्थल) के रेब्बी (पुजारी) एजिकल मलेकर कहते हैं कि हम भारत में रहने वाले यहूदी इजराइल में आम चुनाव के नतीजों पर नजर रख रहे थे। हम नेतानयाहू की जीत की दुआ मांग रहे थे। वे बहुत ही काबिल इंसान हैं। पिछले 35 सालों से जूदेह हयम सिनगॉग के रेब्बी एजिकल ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र में ज्यादा भारतीय यहूदी रहते हैं। वे खुद महाराष्ट्र से हैं।

आए थे उनके पास

उन्होंने बताया कि नेतानयाहू एक बार अपने दिल्ली दौरे के समय हमारे सिनोगाग में आए भी थे। वे भारत को बहुत प्रेम करते हैं कि क्योंकि संसार के तमाम देशों के विपरीत भारत में यहुदियों के साथ कभी अन्याय नहीं होता। भारत में करीब 6 हजार यहूदी रहते हैं। इस बीच, यहूदी बेंजामिन नेतानयाहू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी। मोदी ने कहा कि यह आपके नेतृत्व में इजराइल की जनता की आस्था और विश्वास का प्रतीक है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री ने उनसे गत दिनों हुई बातचीत के दौरान कहा था कि इजराइल और भारत के संबंधों का खासा महत्व है। भारत संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनकी निष्ठा की सराहना करता है। मोदी ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों की सरकारें बहुआयामी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+