युगांडा को कैंसर थेरेपी मशीन देगी भारत सरकार: PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों के दौरे पर हैं। पांच दिवसीय दौरे पर के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी रवांडा पहुंचे, फिर दूसरे दिन वो युगांडा पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है। पीएम मोदी ने यहां युगांडा के राष्ट्रपति मुसेवेनी के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने ऊर्जा बुनियादी ढांचा, कृषि और डेयरी क्षेत्रों के करीब 20 करोड़ डॉलर की कर्ज सुविधाओं का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने दोनों देशों के पारस्परिक संबंधों की सराहना की।

 Indian Government has decided to gift a cancer therapy machine to the Uganda cancer institute in Kampala: PM Modi

पीएम मोदी ने युगांडा से रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में सहयोग बढ़ाने का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और युगांडा लंबे समय से एक मजबूत संबंध साझा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने युगांडा को कैंसर थैरेपी मशीन उपलब्ध कराने का ऐलान किया। पीएम ने कामपाला में कैंसर संस्थान को कैंसर थिरैपी मशील उपलब्ध कराने की घोषणा की।

वहीं भारत और युगांडा को सैन्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात भी कही है। पीएम मोदी ने युगांडा की सेना और नागरिकों के लिए वाहन एवं एम्बुलेंस देने का भी ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचा विकास, आईटी और विकास के लिए युगांडा की मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+