LAC पर भारतीय सैनिकों ने बनाया 'चक्रव्यूह', सर्दी में चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी

सीमा पर चीन की आक्रामकता को कुंद करने के लिए भारतीय सेना ने एलएसी पर अपनी शक्ति का पुनर्गठन किया है।

नई दिल्ली, जनवरी 01: सीमा पर चीन की सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने चक्रव्यूह का निर्माण किया है और भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि, भारतीय सेना ने भारतीय सीमाओं पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा सैनिकों की वृद्धि और सीमा पर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाए जाने के जवाब में अपनी ताकत को पुनर्गठित करना शुरू किया है। सीमा पर भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों के खिलाफ चक्रव्यूह का निर्माण किया है।

सीमा पर सेना का 'चक्रव्यूह'

सीमा पर सेना का 'चक्रव्यूह'

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि, उन क्षेत्रों में, जिन जगहों पर अभी तक इंडियन आर्मी की तैनाती नहीं की गई थी, उन जगहों पर भी भारतीय सेना की तैनाती कर दी गई है और सीमा पर इंडियन आर्मी ने अपनी ताकत को पुनर्गठित किया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि, इंडियन आर्मी लगातार उन क्षेत्रों का आकलन कर रही है, जहां चीन की सेना की तरफ से खतरा पैदा किया जा सकता है। इसके साथ ही इंडियन आर्मी ने उन क्षेत्रों में भी अपनी ताकत को काफी बढ़ा लिया है, जिन क्षेत्रों में चीन की सेना ने इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया था। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि, "भारत अपने क्षेत्र की पूरी पवित्रता के साथ रक्षा करेगा और अपने दावों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा है और चीनी सैनितों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से हर विवाद का समाधान करना चाहता है''।

चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब

चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, एलएसी पक चीन की सैनिक आक्रामक और उकसावे वाली कार्रवाई करती है और बल प्रयोग द्वारा एकतरफा सीमा रेखा की वास्तविकता को बदलने की कोशिश करते हैं, जिसका भारतीय सैनिकों के द्वारा पर्याप्त जवाब दिया गया है। वहीं, भारत चाहता है कि, चीन के साथ मुद्दों को शांतिपूर्वक हल करे, लिहाजा दोनों देशों की सेनाएं विभिन्न स्तरों पर बातचीत में लगी हुई हैं। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, निरंतर संयुक्त प्रयासों के बाद कई प्वाइंट्स पर सेनाएं पीछे हटी है और तनाव कम हुआ है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी सीमाओं के साथ बुनियादी ढांचे को अपग्रेड और विकसित किया जा रहाहै और हर मौसम में काम करने वाली सड़कों के साथ साथ सुरंगों का निर्माण और रणनीतिक रेलवे लाइनों का भी निर्माण किया जा रहा है।

सर्दी में बेहाल चीन की सेना

सर्दी में बेहाल चीन की सेना

एक तरफ भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों के खिलाफ चक्रव्यूह का निर्माण कर रखा है, तो दूसरी तरफ चीन के सैनिक सर्दी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। ज्यादातर चीनी सैनिकों के सीमा पर रहने से इनकार करने के बाद अब चीन ने भारतीय सीमा के पास रोबोट की तैनाती करनी शुरू कर दी है। ऐसा दावा किया गया है कि, चीन ने भारतीय सीमा के पास जिन रोबोट्स की तैनाती कर रहा है, वो ही मशीनगन चलाएंगे। भारत के साथ गतिरोध के बीच चीन अपने पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्रों में मशीनगन ले जाने वाले रोबोटों को तैनात कर रहा है क्योंकि इतनी ऊंचाई पर चीनी सैनिक अब काम करने लायक नहीं रहे हैं और उन्होंने हाथ खड़ कर दिए हैं। पहले चीन की तरफ से कहा गया था कि, सर्दी के महीने में भी चीन के कम से कम 50 हजार से 60 हजार सैनिक सीमा पर रहेंगे, लेकिन अब रिपोर्ट है कि, चीन की सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि, वो अपने सैनिकों को सीमा पर कैसे रखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+