यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास ने जारी किया फॉर्म, कहा- निकासी के लिए तत्काल भरें डिटेल्स
यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से तत्काल निकासी के लिए अपने सभी विवरणों के साथ एक Google फॉर्म भरने को कहा है।
कीव, 6 मार्च। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने अभी भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से तत्काल निकासी के लिए अपने सभी विवरणों के साथ एक Google फॉर्म भरने को कहा है। रविवार को दूतावास ने ट्वीट किया, 'सभी भारतीय नागरिक जो अभी भी यूक्रेन में रहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तत्काल आधार पर संलग्न Google फॉर्म में निहित विवरण भरें। सुरक्षित रहें मजबूत बनें।'

क्या-2 डिटेल्स भरनी होगी
भारतीय दूतावास ने जो गूगल फॉर्म जारी किया है उसके जरिए यूक्रेन में फंसे भारतीयों से उनकी ईमेल आईडी, पूरा नाम, आयु, लिंग, पासपोर्ट नंबर, यूक्रेन का पता, साथी या सहयोगी का नंबर और भारत में स्थित उनके परिजनों का नंबर मांगा गया है।
गौरतलब है कि 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के ऐलान के बाद से सभी भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से निकाला जा रहा है। इन सभी नागरिकों में ज्यादातर छात्र हैं जो यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। दुनियाभर के तमाम देशों के इस युद्ध को रोकने के आह्वान के बाद भी पुतिन इस जंग को जारी रखे हुए हैं। अब तक इस जंग में दोनों देशों की सेनाओं के अलावा यूक्रेन के आम नागरिक भी भारी संख्या में मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें: J&K : बडगाम एनकाउंटर में मारे गए 3 आतंकवादी, तलाशी अभियान जारी
युद्ध की शुरुआत से अब तक 331 यूक्रेनी नागरिकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संस्था ने कहा कि यह संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। युद्धग्रस्त यूक्रेन से अब तक 1.4 मिलियन लोग अन्य देशों में शरण ले चुके हैं। युद्ध के बाद से ही भारत सरकार वहां फंसे अपने नागरिकों को वहां से निकालने में लगी हुई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार शनिवार तक यूक्रेन से 63 उड़ानों के माध्यम से 13,300 नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है।
आज ऑपरेशन गंगा का अंतिम चरण
भारतीय दूतावास ने आज ऑपरेशन गंगा उड़ानों के अंतिम चरण की शुरुआत की। दूतावास ने कहा कि अपने स्वयं के आवास (दूतावास द्वारा व्यवस्थित के अलावा) में रहने वाले सभी छात्रों से अनुरोध किया जाता है कि वे हंगरिया सिटी सेंटर, राकोजी यूटी 90 और बुडापेस्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पहुंचें।












Click it and Unblock the Notifications