J&K : बडगाम एनकाउंटर में मारे गए 3 आतंकवादी, तलाशी अभियान जारी
श्रीनगर, 07 जनवरी। कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें 3 आतंकी के ढेर होने की खबर है। अभी भी तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चाडूरा इलाके के जालूवा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी, जिसके बाद जवानों ने गांव में तलाशी अभियान शुरु किया और पूरे इलाके को घेर लिया।
Recommended Video

चारों ओर से घिर जाने के कारण आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो जवानों ने सभी से सरेंडर करने की अपील की लेकिन जब नहीं माने तो जवानों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 3 आंतकी मारे गए हैं। इस वक्त पूरा इलाका घने कोहरे की चपेट में है लेकिन पुलिस और जवानों पूरे इलाके को घेर रखा गया है ताकि आतंकी धुंध का फायदा उठाते हुए भाग न निकलें, फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

मारा गया था लश्कर आतंकी सलीम पर्रे
आपको बता दें कि अभी 3 जनवरी को श्रीनगर के शालीमार पार्क इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान शुरू किया और इलाके को घेर लिया था और आतंकियों ने चारों ओर से खुद को घिरा देखकर जवानों पर गोलियां बरसानी शुरु कर दी, जिस पर सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इस एनकाउंटर में लश्कर आतंकी सलीम पर्रे और एक पाकिस्तानी आतंकी हाफिज उर्फ हमजा मारा गया था. इन दोनों की लंबे वक्त से पुलिस को तलाश थी। इनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद प्राप्त हुआ था।
घाटी को किया जा रहा है आंतकियों से मुक्त
आपको बता दें कि इस वक्त घाटी में आतंकियों के खात्मा करने का अभियान चल रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी थी अब कश्मीर में कुल आतंकियों की संख्या 200 से कम हो गई है। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और सेना का संयुक्त अभियान लगातार घाटी से आंतकियों के खात्मे में जुटा हुआ है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications