यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खार्किव में फंसे भारतीयों के लिए जारी किया ऑनलाइन फॉर्म, कहा- तत्काल भरें

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को खार्किव में फंसे अपने सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म जारी किया है और बिना देरी के उसे भरने का आग्रह किया है।

कीव, 3 मार्च। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को खार्किव में फंसे अपने सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म जारी किया है और बिना देरी के उसे भरने का आग्रह किया है। दरअसल खार्किव शहर पर रूसी सेना के हमले लगातार जारी है, और इस फॉर्म को भरवाने का उद्देश्य यह पता लगाना है कि अभी भी कितने नागरिक खार्किव मे फंसे हुए हैं।

Indian embassy in Ukraine

बता दें कि भारतीय दूतावास ने बुधवार को खार्किव में फंसे अपने सभी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से शहर छोड़ के लिए कहा था और शहर से 16 किलो मीटर की दूरी पर स्थित तीन सुरक्षित स्थानों में शरण लेने को कहा था।गुरुवार शाम एक मीडिया ब्रीफिंग में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि बुधवार को दूतावास की सलाह के बाद लगभग 1,000 भारतीय पिसोचिन पहुंच गए हैं। भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि पिसोचिन को छोड़कर जो भारतीय नागरिक अभी खार्किव में हैं वे कृपया तत्काल प्रभाव से इस फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरें।

क्या भरना है फॉर्म में
बता दें कि इस फॉर्म में खार्किव में फंसे लोगों से उनका नाम, ईमेल, फोन नंबर और खार्किव में उनका पता, पासपोर्ट नंबर और उस व्यक्ति का नाम पूछा गया है जो उनके साथ है। विदेश मामलों के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ऐसी जानकारी है कि कुछ सौ भारतीय अभी भी खार्किव में फंसे हुए हैं और भारत पूर्वी यूक्रेन के साथ शहर में पल पल के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+