अमेरिका में भारतीय मूल की लड़की की रहस्यमयी मौत, टेक्सास से हुई थी लापता, ओक्लाहोमा में मिला शव

लहरी पथिवाड़ा की मौत की खबर को टेक्सास राज्य के WOW community ग्रुप में शेयर किया गया था, जिसमें उसे लापता बताया गया था। ग्रुप में लोगों से लहरी पथिवाड़ा को खोजने में मदद करने की अपील की गई थी।

Lahari Pathivada

Indian-American woman: अमेरिका में लापता हुई भारतीय मूल की एक लड़की का रहस्यमयी परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 साल की भारतीय-अमेरिकी लड़की, जो 12 मई अमेरिकी राज्य टेक्सास से लापता हो गई थी, उसका शव टेक्सास के पड़ोसी राज्य ओक्लाहोमा राज्य में, टेक्सास से करीब 322 किलोमीटर दूर रहस्यमयी हालात में मिली है।

लड़की का नाम लहरी पथिवाड़ा था, जो 25 साल की थी और उसे आखिरी बार McKinney उपनगर में काम करने के लिए एक काली टोयोटा चलाते हुए देखा गया था।

लहरी पथिवाड़ा की मौत की खबर को टेक्सास राज्य के WOW community ग्रुप में शेयर किया गया था, जिसमें उसे लापता बताया गया था और लोगों से लहरी पथिवाड़ा को खोजने में मदद करने की अपील की गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मई को ओक्लाहोमा में लहरी पथिवाड़ा का बॉडी खोजा गया, हालांकि अभी तक उसकी मौत को लेकर कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Lahari Pathivada

12 मई को हुई थी लापता

टेक्सास में कोलिन्स काउंटी के मैक किन्नी क्षेत्र में लहरी पथिवाड़ा रहती थी और आखिरी बार उसे डलास उपनगर में एल डोराडो पार्कवे और हार्डिन बुलेवार्ड क्षेत्र के आसपास एक काले रंग की टोयोटा कार चलाते हुए देखा गया था।

12 मई को जब वह काम के बाद घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार को चिंता हुई। ओक्लाहोमा में उसके परिवार और दोस्तों ने उसके फोन को ट्रैक करने के बाद कथित तौर पर पुलिस को उसके लापता होने को लेकर जानकारी दी थी।

पथिवाड़ा के फेसबुक पेज के मुताबिक, वो ओवरलैंड पार्क रीजनल मेडिकल सेंटर में काम करती थी और उसने कैनसस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया था और ब्लू वैली वेस्ट हाई स्कूल में उसकी शुरूआती पढ़ाई हुई थी।

Recommended Video

      PM Narendra Modi के US Visit से पहले America ने कैसा बड़ा झटका दिया ? | वनइंडिया हिंदी

      हालांकि, पुलिस लहरी पथिवाड़ा की मौत को लेकर जांच कर रही है, लेकिन स्थानीय मीडिया का कहना है, कि लहरी पथिवाड़ा की मौत के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

      पैपराजी की हरकत के चलते खतरे में पड़ गई पत्नी समेत ब्रिटेन के प्रिंस की जान, खतरनाक ढंग से किया कार को चेज

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+