पैपराजी की हरकत के चलते खतरे में पड़ गई पत्नी समेत ब्रिटेन के प्रिंस की जान, खतरनाक ढंग से किया कार को चेज
Britain Prince Harry: एक फोटोग्राफर की हरकत के चलते ब्रिटने के प्रिंस और उनकी पत्नी की जान खतरे में पड़ गई। पैपराजी ने उनकी कार को खतरनाक ढंग से चेज किया।

Britain Prince Harry: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी, पत्नी और उनकी मां की जान आज खतरे में पड़ गई। थोड़ी सी चूक होने पर उनकी मां समेत शाही जोड़े की जान जा सकती थी। गनीमत है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। दरअसल हुआ ये कि एक पैपराजी ने उनकी कार को बेहद खतरनाक ढंग से पीछा किया।
रायटर्स के मुताबिक, प्रिंस हैरी के प्रवक्ता ने बुधवार को खुलासा करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क में एक पैपराजी (फोटोग्राफर) ने यह हरकत की। उसकी हरकत की वजह से तीनों लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेघन और उनकी मां डोरिया रेगलैंड कार में सवार थे।
Recommended Video

पैपराजी ने बेहद खतरनाक ढंग से प्रिंस की कार को ओवर टेक किया। हालांकि हैरी और मेघन को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। तीनों पूर्न रूप से सुरक्षित हैं। बता दें कि शाही जोड़ा अपनी मां के साथ न्यूयॉर्क में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के बाद यह घटना घटी।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मिले ब्रिटेन PM ऋषि सुनक, यूके ने और हथियार देने का किया वादा












Click it and Unblock the Notifications