अमेरिका में सुपारी किलर की मदद लेने पर फंसे भारतीय दंपति, होगी 10 वर्ष की सजा

नेवार्क। अमेरिका में सुपारी किलर की मदद से हत्‍या का मामला सामने आया है। इस केस में भारतीय-अमेरिकी दंपति पर केस दर्ज हुआ है। मामला नेवार्क का है जहां पर 55 वर्षीय नारसान लिंगाला पर अपराधिक केस दर्ज हुआ है। नारसान के बारे में उस हत्‍यारे ने अमेरिकी मजिस्‍ट्रेट जज माइकल ए हैमर ने नेवार्क के फेडरल कोर्ट में गवाही दी है जिसे हत्‍या के लिए नारसान ने पैसे दिए थे। नारसान और उसकी गर्लफ्रेंड संध्‍या रेड्डी पर नारसान की प‍त्‍नी की हत्‍या का आरोप है और कहा जा रहा है कि उन्‍होंने हत्‍या के लिए एक सुपारी किलर को हायर किया था।

us-supari-killers

मई 2018 में बनाई योजना

55 वर्षीय लिंगाला पर अपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी गर्लफ्रेंड रही 52 वर्षीय संध्‍या रेड्डी को भी इसी आरोप में कोर्ट में पेश किया गया था। दोनों इस समय हिरासम में हैं। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया है कि मई 2018 में लिंगाला को मिडिलसेक्‍स काउंटी सुपीरियर कोर्टहाउस की जेल में रखा गया था। यहां पर वह अपनी सुनवाई का इंतजार कर रहे थे। इसी समय उन्‍होंने एक कैदी से पूछा कि क्‍या वह किसी ऐसे व्‍यक्ति को जानते हैं जो उनकी पूर्व पत्‍नी की हत्‍या कर सके। इस पर कैदी ने उनसे कहा कि वह ऐसे एक व्‍यक्ति को जानते हैं। जून 2018 में एजेंसी के आदेश पर कैदी ने लिंगाला को एक अंडरकवर पुलिस कर्मी से यह कहकर मिलवाया कि वह एक हिटमैन है। कई हफ्तों तक लिंगाला और अंडरकवर कॉप के बीच फोन पर बात हुई। इसके बाद दोनों ने मिलने की योजना बनाई। लिंगाला ने उनसे कहा था कि जब इंडियाना से न्‍यू जर्सी की तरफ आएंगे तब वह हिटमैन से मिलेंगे। 18 अगस्‍त 2018 को लिंगाला और अंडरकवर पुलिस ऑफिसर ने न्‍यू जर्सी के एक शॉपिंग मॉल के बाहर मिलने पर रजामंदी जताई।

5,000 से 10,000 डॉलर की मांग

इसके बाद लिंगाला और उनकी गर्लफ्रेंड संध्‍या रेड्डी दोनों ही मॉल के बाहर पहुंचे और उन्‍होंने कॉप से मुलाकात की। लिंगाला ने रेड्डी को अंडरकवर कॉप से मिलवाया। संध्‍या रेड्डी ने कहा कि वह समझ गईं हैं कि वहां पर क्‍या चल रहा है। इसके बाद तीनों उस अंडरकवर कॉप की कार में बैठे और यहां पर उनकी बातचीत हुई जिसे वीडियो पर रिकॉर्ड किया गया। पुलिसकर्मी ने लिंगाला से पूछा कि वह उससे क्‍या चाहते हैं। इस पर लिंगाला ने अपनी पूर्व पत्‍नी का जिक्र करते हुए जवाब दिया, 'मैं उस महिला को अपनी जिंदगी से बाहर करना चाहता हूं।' हिटमैन ने कहा कि वह उसे मारकर उसकी कहानी को खत्‍म कर देंगे। हिटमैन ने इसके 5,000 डॉलर से 10,000 डॉलर के बीच रकम मांगी। लिंगाला ने इस पर हामी भर दी और कहा कि वह काम होने के बाद रकम अदा कर पाएंगे। हालांकि लिंगाला ने उसे समय 1,000 डॉलर की पेमेंट कर दी थी। अमेरिका में सुपारी लेकर हत्‍या करने का आरोप साबित होने पर कम से कम 10 वर्ष की सजा मिलती है और साथ ही 2,50,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+