India-US Relation: BRICS देशों से बढ़ा व्यापार तो चिढ़ने लगा अमेरिका, क्या बोले ट्रंप?
India-US Relation: भारत द्वारा रूस से हथियारों की खरीद और ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर अमेरिका पर निर्भरता कम करने की कोशिशों ने उसे को नाराज किया है। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक ने यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने इन चिंताओं को दूर किया है और व्यापार समझौते के संबंध में दोनों देशों ने एक ऐसा रास्ता खोज लिया है जो दोनों के लिए कारगर है।
अमेरिका क्यों नाराज हुआ?
वाशिंगटन डीसी में यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) में लुटनिक ने कहा, "कुछ ऐसी चीजें थीं जो भारत सरकार ने कीं और जिनसे अमेरिका नाराज हुआ। उदाहरण के लिए, वे आमतौर पर रूस से सैन्य उपकरण खरीदते हैं। अगर आप रूस से हथियार खरीदते हैं तो यह अमेरिका को नाराज करने का एक तरीका है, लेकिन भारत अब अमेरिका से सैन्य उपकरण खरीदने की ओर बढ़ रहा है।"

ब्रिक्स में इन=डॉलर से आउट- अमेरिका
लुटनिक ने आगे कहा, "...ब्रिक्स का हिस्सा होने का मतलब है कि 'डॉलर और डॉलर के प्रभुत्व का समर्थन न करना' - यह अमेरिका में दोस्त बनाने और लोगों को प्रभावित करने का सही तरीका नहीं है। इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मुद्दे को सीधे तौर पर उठाया, और भारत सरकार इसे विशेष रूप से संबोधित कर रही है - और इस तरह आप एक अच्छा रास्ता निकाल सकते हैं।"
जल्द समझौते की उम्मीद
उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते से भारतीय निर्माताओं के लिए तमाम क्षेत्र खुलने की उम्मीद है, साथ ही अमेरिकी कारोबार को भारतीय बाजारों तक अधिक पहुंच मिलेगी। लुटनिक के आगे कहा कि, "मुझे लगता है कि हम एक बहुत अच्छी स्थिति में हैं। और आपको आने वाले कल में अमेरिका और भारत के बीच एक समझौते की उम्मीद करनी चाहिए, क्योंकि हमने बीच का रास्ता खोज लिया है"
भरोसे पर टिका पूरा व्यापार
लुटनिक ने दोहराया कि अमेरिका का लक्ष्य उन्नत मैन्युफेक्चरिंग को वापस लाना और व्यापार घाटे को कम करना है, और अमेरिका चाहेगा कि उसके तमाम कारोबार को भारत के बाजारों में अच्छा मूल्य और अच्छी पहुंच मिले। हालांकि चीन से व्यापारिक विवाद के बाद उसकी भारत से उम्मीदें काफी बढ़ी हैं, लेकिन बीच-बीच में ट्रंप के बयान भारत को झटका देते रहते हैं। इसलिए भारत को ट्रंप पर भरोसा करने में मुश्किल हो रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications