मेहुल चौकसी को हिरासत में लेने के लिए भारत ने एंटीगुआ सरकार से की अपील

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपये का घोटाला करके फरार हुआ हीरा व्यापारी मेहुल चौकसी को हिरासत में लेने के लिए भारत ने एंटीगुआ सरकार से अपील की है। इसी माह मेहुल चौकसी अमेरिका से भागकर कैरेबियन देश एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण के लिए भारतीय उच्चायुक्त ने एंटीगुआ और बरमूडा सरकार के अथॉरिटी से बात की है। भारत सरकार ने फरवरी में चौकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया था।

मेहुल को हिरासत में लेने के लिए भारत ने एंटीगुआ से की अपील

भारतीय उच्चयुक्त ने लिखित और मौखिक रूप से एंटीगुआ और बरमूडा सरकार से उनके देश में रह रहे मेहुल चौकसी की उपस्थिति के बारे में सुनिश्चित करने के लिए कहा है। साथ ही भारत ने एंटीगुआ सरकार से मेहुल चौकसी को हिरासत में लेने और उसके ट्रैवलिंग पर रोक लगाने के लिए कहा है। सू्त्रों के मुताबिक, भारत और कैरेबियन देश एंटीगुआ के साथ ऐसी कोई संधी नहीं, जिसके अनुसार अगर कोई वहां कि नागरिकता हासिल कर लेता है, तो सरकार के आग्रह पर वहां की सरकार प्रत्यर्पण के लिए राजी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: PNB Scam: एंटीगुआ में छिपा है मेहुल चोकसी, सीबीआई ने चिट्टी लिखकर मांगी डिटेल

प्रवर्तन निदाशालय (ई़डी) के समन के बाद मेहुल चौकसी को लगा कि उसे अमेरिका अथॉरिटी गिरफ्तार कर सकती है, इसलिए वह एंटीगुआ भाग निकला। चौकसी ने अपने वकील से कहा है कि उसने एंटीगुआ की नागरिकता और पासपोर्ट हासिल कर दिया है।

हालांकि, एंटीगुआ की सरकार ने संकेत दिया था कि वह मेहुल चौकसी को भारत वापस भेजने के अनुरोध पर विचार कर सकती है। बता दें कि मेहुल चौकसी ने मॉब लिंचिंग का आरोप लगाते हुए भारत आने से किया इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें: मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत की अपील पर विचार करने को तैयार एंटिगुआ सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+