दुबई जाने वाले यात्रियों को एंट्री के लिए दिखाना होगा ये वीजा, जानें ये नए नियम भी
दुबई, 11 अगस्त। अगर दुबई यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने नए नियम लागू किए हैं। मंगवार को जारी हो चुके नए नियमों के अनुसार दुबई में केवल गोल्डेन वीजा वालों को ही एंट्री मिलेगी। वहीं अन्य यात्रियों को दुबई में एंट्री लेने के लिए अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। ये नियम भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल के यात्रियों पर लागू होंगे।

भारत समेत कुल पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की गई ये गाइडलाइन
संयुक्त अरब अमीरात ने भारत समेत कुल पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए ये नए नियम लागू किये हैं। इसके तहत यात्रियों को दुबई के लिए उड़ान भरते समय कोविड-19 वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट ले जाना आवश्यक होगा। यात्रियों के पास वैध कोविड-19 टेस्ट सर्टिफिकेट होना चाहिएजो उड़ान भरने से 48 घंटे पहले ही कराया गया हो।

यात्रियों के लिए जरूरी किया गया ये वीजा
यूएई की अमीरात एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा के यात्रियों को दुबई की यात्रा करने की अनुमति होगी, लेकिन ये अनुमति तभी दी जाएगी जब उनके पास वैध संयुक्त अरब अमीरात रेजिडेंट वीजा होगा।

लेनी होगी ये अनुमति
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा के यात्रियों के यात्रियों को यात्रा से पहले जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजिडेंसी एंड फॉरेन अफेयर्स से अनुमति लेना भी जरूरी किया गया है।

दिखानी होगी कोरोना की ये रिपोर्ट
सिर्फ सर्टिफाइड लैब्स की कोविड-19 पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट ही मान्य होगी। जिस रिपोर्ट में वैरिफिकेशन के लिए क्यूआर कोड लगा होगा। इसके अलावा यात्रियों को यात्रा करने के चार घंटे पहले एक कोविड-19 पीसीआर रैपिड टेस्ट से भी करवाना आवश्यक किया गया है।

इन यात्रियों को दी गई है ये छूट
जारी किए गए नए नियमों के अनुसार यूएई के नागरिकों को नई ट्रैवल एडवाइजरी से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें दुबई पहुंचने पर कोविड की जांच के लिए पीसीआर टेस्ट करवाना जरूरी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications