UN में बोला भारत- यहां पाक शांति की बात करता है, जबकि इमरान लादेन को शहीद बताते हैं
न्यूयॉर्क, 05 अक्टूबर। पाकिस्तान ऐसा देश है जो शांति, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की बात तो करता है, लेकिन खुद ही अशांति फैलाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। पाकिस्तान के इसी दोहरे रवैये की भारत ने युनाइटेड नेशंस में जमकर क्लास लगाई है। भारत के काउंसलर ए अमरनाथ ने यूएन में अपने राइट टू रिप्लाई के तहत पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि यहां पर शांति और सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन उनके प्रधानमंत्री ग्लोबल आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताते हैं।
Recommended Video

ए अमरनाथ ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है, पाकिस्तान कई बार पडोसी देश में सीमा पार आतंकी गतिविधि में को बढ़ाने में शामिल रहा है। पाकिस्तान के लिए यूएन के सिद्धांत के कोई मायने नहीं हैं। जिस तरह से पाकिस्तान कई मंचों पर झूठ को बढ़ावा देता है उसकी एकजुट होकर निंदा की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications