Earthquake in Nepal: भूकंप के बाद नेपाल की मदद के लिए आगे आया भारत, भेजी मदद की बड़ी खेप

नेपाल में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कई लोग घायल भी हो चुके हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस तबाही के मंजर के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

भारत ने नेपाल में भूकंप पीड़ितों के लिए मंगलवार को सहायता पैकेज भेजा है। पहले मददगार के रूप में कार्य करते हुए, भारत ने भूकंप प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए आवश्यक दवाएं और राहत सामग्री भेजीं।

India sends emergency relief nepal

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायु सेना ने बताया कि IAF C-130 J आज नेपाल के नेपालगंज के पास भूकंप प्रभावित क्षेत्र में बचाव और राहत सामग्री और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम लेकर पहुंचा।

Recommended Video

    Earthquake in Nepal: भूकंप के बाद नेपाल की मदद के लिए आगे आया भारत, भेजी मदद की बड़ी खेप

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संकट के समय अपने पड़ोसी देशों का समर्थन करने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, यह त्वरित प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की " पहले पड़ोसी नीति" के अनुरूप है।

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया "नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन राहत सहायता प्रदान की जा रही है, भारत दवाएं और राहत सामग्री पहुंचा रहा है. PM नरेंद्र मोदी की 'पड़ोसी प्रथम' की नीति जारी है। नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत हमेशा तैयार है।"

    नेपाल में भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 10 करोड़ रुपये की आपातकालीन राहत सामग्री की पहली खेप रविवार को नेपालगंज, नेपाल पहुंची।

    विज्ञप्ति के मुताबिक एक विशेष भारतीय वायु सेना सी-130 उड़ान से प्रभावित लोगों के लिए 11 टन से अधिक आपातकालीन राहत सामग्री की खेप पहुंचाई, जिसमें टेंट और तिरपाल चादरें, कंबल और स्लीपिंग बैग, साथ ही आवश्यक दवाएं और पोर्टेबल वेंटिलेटर जैसे चिकित्सा उपकरण शामिल थे।

    राहत सामग्री भारत सरकार की ओर से नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने करनाली के मुख्यमंत्री राज कुमार शर्मा की उपस्थिति में नेपाल के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पूर्ण बहादुर खड़का को सौंपी।

    आने वाले दिनों में भारत से राहत सामग्री की और खेप पूर्ववर्ती हिमालयी साम्राज्य में पहुंचने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा, एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल में भूकंप से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+