फिर टकराएंगे भारत, पाकिस्तान और चीनी लड़ाकू विमान, क्या फिर पाकिस्तानी JF-17 अपना ‘भयानक’ इतिहास दोहराएगा?
भारत का स्वदेशी फाइटर जेट तेजस दुबई एयरशो 2023 में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। इस शो के दौरान तेजस का मुकाबला पाकिस्तान और चीन के द्वारा निर्मित जेएफ-17 थंडर ब्लॉक फाइटर जेट और चीन जे-10 सी लड़ाकू विमानों के साथ होगा।
दुबई वर्ल्ड सेंट्रल में 13 से 17 नवंबर तक आयोजित इस एयरशो को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एयर शो में से एक माना जाता है। ये एयर शो वाणिज्यिक, व्यावसायिक और सैन्य विमानों के प्रदर्शन के लिए एक शानदार मंच प्रदान करता है। ताकि ये दुनियाभर के खरीदार देशों को लुभा सके।

भारत, चीन और पाकिस्तान उन देशों में से हैं जो वैश्विक दर्शकों के सामने अपनी क्षमताओं पर जोर देते हुए अपने स्वदेशी विमान पेश करने के लिए तैयार हैं। यही वजह है कि भारत अपने स्वदेशी तेजस फाइटर जेट का प्रदर्शन करने जा रहा है।
इस एयर शो में पाकिस्तान अपने 'बेकार' जेएफ-17 फाइटर जेट का प्रदर्शन करने जा रहा है। ये पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स और चीन के चेंगदू एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास से निर्मित हुआ है।
पाकिस्तान ने म्यांमार को JG-17 फाइटर जेट की आपूर्ति की थी। लेकिन इन लड़ाकू विमानों में से कुल 11 विमान तकनीकी खराबियों के कारण काम नहीं कर रहे हैं जिसे लेकर सैन्य जुंटा पाकिस्तान से काफी नाराज हुई थी। म्यांमार ने इन्हेम 'बेकार' बताते हुए पाकिस्तान को सख्त संदेश भेजकर कहा है कि वो इतनी संख्या में विमानों की खराबी को लेकर जवाब दे।
इसके साथ ही चीन इजराइली तकनीक बनाए गए जे-10 सी को भी प्रदर्शित करने जा रहा है। जेएफ-17 के फेल होने और भारत के राफेल फाइटर जेट खरीदने से घबराए पाकिस्तान ने चीन से जे-10 सी लड़ाकू विमान खरीदा है।
8 नवंबर को भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की कि 3 स्वदेशी तेजस विमान दुबई के अल मक्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं और दुबई एयर शो में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।
वायु सेना ने ऐसी तस्वीरें भी जारी कीं जिनमें तीन तेजस लड़ाकू विमान एक-दूसरे के बगल में तैनात दिख रहे हैं। तेजस पूरे एयरशो में स्थिर प्रदर्शन और हवाई प्रदर्शन में भाग लेगा।
हालांकि पाकिस्तानी वायुसेना ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की कि जेएफ-17 विमान दुबई आएंगे या नहीं। लेकिन दुबई एयर शो की वेबसाइट में यह दिखाया गया है कि पाकिस्तान अपने जेएफ-17 विमान को प्रदर्शित करने जा रहा है।
साल 2017 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब चीनी वायुसेना की एयरोबैटिक्स टीम इस शो में शामिल होने जा रही है। यही नहीं जे10 सी में लगातार आ रहे सुधारों के बाद पहली बार उसे खाड़ी देशों के इस महाकुंभ में पेश किया जा रहा है।
भारत के तेजस और पाकिस्तान के जेएफ-17 को अक्सर वैश्विक मंच पर प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाता है, जो अक्सर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बोलियों में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हैं।
भारत के तेजस और पाकिस्तानी जेएफ-17 को दुनियाभर में एक-दूसरे के प्रतिस्पर्द्धी के रूप में देखा जाता है। कई देशों में तो ये एक-दूसरे के खिलाफ बोली में शामिल होते हैं। हालांकि जेएफ-17 विमान का अंतरराष्ट्रीय एयर शो से भाग जाने का रिकॉर्ड रहा है।
यह पैटर्न 2016 में बहरीन एयर शो में शुरू हुआ और 2019 में मलेशिया के लैंगकॉवी इंटरनेशनल मैरीटाइम एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी (लीमा) में दोहराया गया। इसी तरह, दुबई एयर शो 2021 में, पाकिस्तान का जेएफ -17 अप्रत्याशित रूप से बिना कोई स्पष्ट जानकारी दिए भाग गया।
ऐसे में अब उसके सामने तेजस की चुनौती होगी। दरअसल पाकिस्तान को हमेशा बेइज्जती का डर सताता रहता है। यही वजह है कि वह बार-बार आयोजन से हट जाता है और हटने का कारण भी नहीं बताता है।












Click it and Unblock the Notifications