India-Maldives: मालदीव में 'इंडिया ऑउट' का जोश खत्म? मुस्कुराते हुए मुइज्जू से मिले जयशंकर, क्या बातें हुई?

India-Maldives: इंडिया ऑउट कैम्पेन चलाने वाले मालदीव में इंडिया फिर से इन हो गया है और भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, जो इस समय में माले की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं, उन्होंने शनिवार को मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए जयशंकर ने कहा, कि "राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात करके गौरवान्वित महसूस किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं पहुंचाईं। अपने लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भारत-मालदीव संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

India-Maldives

इससे पहले शनिवार को जयशंकर ने मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून से भी मुलाकात की थी। एक्स पर एक अन्य पोस्ट में, विदेश मंत्री ने अपनी उच्च स्तरीय चर्चाओं के बारे में बताया है, जिसमें भारत-मालदीव रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, समुद्री सुरक्षा के लिए संयुक्त पहल और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

जयशंकर ने ट्वीट किया, कि "रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत-मालदीव रक्षा और सुरक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा के लिए संयुक्त पहल और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में हमारे साझा हित पर चर्चा हुई।"

मालदीव में फिर 'इंडिया इन'

भारतीय विदेश मंत्री की यात्रा और उसके बाद मालदीव के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठकों को भारत-मालदीव साझेदारी को मजबूत करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जिसे मालदीव के चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के चुनाव के बाद से चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

पिछले साल पदभार संभालने वाले मुइज्जू ने शुरू में मालदीव से भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की मांग की थी। हालांकि, भारतीय सैन्य उपस्थिति की जगह असैन्य कर्मियों को तैनाती के लिए दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ।

माना जा रहा है, कि मोहम्मद मुइज्जू ने पहले चीन के काफी करीब जाने की कोशिश की थी, लेकिन चीन से उन्हें वो सब हासिल नहीं हो पाया, जिसकी उम्मीद उन्होंने की थी, लिहाजा उन्होंने एक बार फिर से भारतीय डोर्नियर हेलीकॉप्टर्स के ऑपरेशंस की इजाजत दे दी है, जिसे पहले ग्राउंड कर दिया गया था।

राष्ट्रपति मुइज्जू की सरकार के सत्ता में आने के बाद जयशंकर की यह मालदीव की पहली यात्रा है। विदेश नीति एक्सपर्ट्स इसे दोनों देशों द्वारा द्विपक्षीय बैठकों पर महत्वपूर्ण जोर देते हुए संबंधों को सुधारने की प्रतिबद्धता के रूप में देख रहे हैं। इसलिए, उसी के मुताबिक गुरुवार, 9 अगस्त को, जयशंकर ने माले में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर के साथ भी महत्वपूर्ण मुलाकात और चर्चा की थी। उनके एजेंडे में विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार और डिजिटल सहयोग सहित कई विषय शामिल थे।

इसके अलावा, जयशंकर और जमीर ने संयुक्त रूप से स्ट्रीट लाइटिंग, मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों की स्पीच थेरेपी और विशेष शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित छह उच्च प्रभाव परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम और मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के भी गवाह बने, जो मालदीव में एक डिजिटल भुगतान प्रणाली शुरू करेगा। इस यात्रा में राष्ट्रीय सुशासन केंद्र और सिविल सेवा आयोग के बीच एक समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण भी हुआ, जिसके तहत अतिरिक्त 1,000 मालदीव के सिविल सेवा अधिकारियों को भारत ट्रेनिंग देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+