UNGA में चीन में उठाया कश्मीर का मुद्दा, नाराज भारत ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने कश्मीर को अतीत का विवाद बताया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में चीन के विदेश मंत्री वांग यी द्वारा जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख का जिक्र किए जाने पर शनिवार को कड़ी आपत्ति जतायी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं और क्षेत्र में हाल का घटनाक्रम पूरी तरह से देश का अंदरूनी मामला है।

India objects to China’s reference to J&K and Ladakh at UN General Assembly

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि 'कश्मीर मुद्दा अतीत का विवाद है, और इसका संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार उचित और शांतिपूर्वक हल होना चाहिए। उन्होंने कहा, ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया जाना चाहिए, जिससे यथास्थिति में कोई बदलाव हो। यी ने कहा, भारत और पाकिस्तान दोनों का पड़ोसी होने के नाते, चीन यह देखने की उम्मीद करता है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद का निपटारा सही तरीके से हो और संबंधों में स्थिरता बहाल हो।

चीन के बयान पर पलटवार करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, हमें चीन के विदेश मंत्री द्वारा जम्मू कश्मीर और लद्दाख पर की गई टिप्पणी के बारे में पता लगा। चीन इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अन्य देश भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करेंगे।

कुमार ने कहा कि भारत उम्मीद करता है कि अन्य देश भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें। उन्होंने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि अन्य देश भारत की संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करेंगे और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गैरकानूनी चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के जरिए यथास्थिति को परिवर्तित करने के प्रयासों से बचेंगे। बता दें कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन के दौरान एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कर्फ्यू हटने के बाद वहां काफी खून-खराबा होगा। इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपने संबोधन में दुनिया को शांति का संदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+