India Nepal Relations: एस जयशंकर का दो दिवसीय नेपाल दौरा, कई समझौतों पर हस्ताक्षर, जानिए बड़ी बातें

विदेश मंत्री एस जयशंकर (MEA S Jaishankar ) दो दिवसीय नेपाल (Nepal) दौरे पर हैं। यात्रा के पहले दिन भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पहले दिन विदेश मंत्री ने नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान भारत और नेपाल के बीच 10 हजार मेगावाट बिजली के निर्यात को लेकर दोनों देशों के बीच समझौता हुआ। इसके अलावा भारत ने नेपाल में विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये (नेपाली रुपया) अनुदान देने का ऐलान किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की नए साल में यह पहली विदेश यात्रा है। जब उन्होंने भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Minister S Jaishankar visits Nepal

गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे जयशंकर ने काठमांडू के सिंहदरबार पैलेस में नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल से उनके कार्यालय में मुलाकात की और मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। जिसके तहत 10 वर्षों में भारत को 10,000 मेगावाट बिजली के निर्यात की सुविधा मिलेगी। इससे पहले, हिमालयी राष्ट्र में 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद, भारत ने नेपाल के पुनर्निर्माण के लिए 1 बिलियन डॉलर के अनुदान और ऋण का ऐलान किया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री शक्ति बहादुर बस्नेत की उपस्थिति में एक द्विपक्षीय बैठक की गई जिसमें बिजली निर्यात पर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक को लेकर एक अधिकारी के मुताबिक भारत ने नेपाल के लिए 1,000 करोड़ रुपये की नई सहायता घोषित की है।

नेपाल में अपने समकक्ष के साथ बैठक के बाद एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भारत-नेपाल संबंध वास्तव में विशिष्ट हैं और हमारी साझेदारी क्रमिक रूप से सफलता की ओर बढ़ रही है। प्रधानमंत्री प्रचंड से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जून 2023 में हुई उनकी सफल भारत यात्रा का स्मरण किया जिसने हमारे संबंधों को नई गति प्रदान की है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+