UN के मंच से हुई धुलाई से बौखलाया PAK, बोला- कश्मीर हमारा हिस्सा
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जिस तरह से पाकिस्तान को लताड़ लगाई है उसके बाद पाकिस्तान एकदम तिलमिला गया है। उसने बौखलाहट में भारत पर एक बार फिर से निशाना साधा है। इंडिया के संबोधन के जवाब में उसने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया है लेकिन उसका संबोधन उसी पर भारी पर सकता है।
गुस्से से तिलमिलाए पाकिस्तान ने कश्मीर को विवादास्पद इलाका बता दिया और कहा कि वो पाकिस्तान का हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा कि भारत और वहां के सियासी लोग हमसे दुश्मनी रखते हैं। कश्मीर की हालत के लिए भारतीय सेना जिम्मेदार है, जो कि वहां पर मासूम कश्मीरियों पर जुल्म ढ़ा रही है।
कश्मीर पर पाकिस्तान का ही हक
इंडियन आर्मी कश्मीर के निर्दोष लोगों पर पेलेट गन से गोलियां बरसा रही है। मलीहा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर मसले में दखल देना चाहिए और जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह होना चाहिए। कश्मीर पर पाकिस्तान का ही हक है। मलीहा ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के लिए कहा कि इंडिया आतंकवाद की जननी है, हम नहीं।
पाकिस्तान ने लश्कर, जैश जैसे आतंकी संगठन बनाए
आपको बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी है। सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान की पहचान आतंकवादी देश के रुप में है, सुषमा ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान और भारत एक साथ आजाद हुआ था, लेकिन हमने देश में एम्स, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान बनाए हैं, जबकि पाकिस्तान ने लश्कर, जैश जैसे आतंकी संगठन बनाए हैं। सुषमा स्वराज ने कहा कि बेगुनाहों का खून बहाने वाला पाकिस्तान हमें मानवाधिकार का पाठ पढ़ा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications