UN में PAK पर भारत का पलटवार- कश्मीर हमारा, कोई गलतफहमी नहीं पाले 'टेररिस्तान'

un, pakistan, kashmir, jammu, india, terrorism

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के झूठ पर भारत ने पलटवार किया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकियों का गढ़ है और दुनिया को मानवाधिकार पर पाकिस्तान के ज्ञान की जरूरत नहीं है।

Live: UN में PAK पर भारत का पलटवार- कश्मीर हमारा है

बड़ी बातें

  • पाकिस्तान अपनी ही जमीन पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करता रहा है।
  • भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए जम्मू कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा है।
  • कश्मीर हमारा था, है और हमेशा रहेगा, इसे लेकर कोई गलतफहमी नहीं पाले पाकिस्तान।
  • यूएन में भारत की प्रथम सचिव ईनम गंभीर ने पाकिस्तान को 'टेररिस्तान' करार देते हुए कहा कि वह लगातार आतंकियों को पनाह देता रहा है।
  • आतंकवादियों के लिए तो पाकिस्तान स्वर्ग है।
  • यह देश आज पूरी तरह आतंक को पैदा कर रहा है।
  • एक स्टेट जो ओसामा बिन लादेन और मुल्ला उमर को पनाह देता है, पीड़ित होने का दिखावा कर रहा है।
  • दुनिया उसके झूठ को जान गई है।
  • आज पाकिस्तान आतंक का पर्याय हो गया है।
  • गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान अब टेररिस्तान बन गया है. भारत का पड़ोसी देश आतंक को पैदा कर रहा है और वैश्विक स्तर पर इसे फैला रहा है।

पाकिस्तान ने भारत पर साधा निशाना

  • भारत के जवाब के बाद पाकिस्तान ने अपने जवाब में सीजफायर का मामला उठाया और सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया।
  • आम सभा में प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने दावा किया कि कश्मीर मसले पर भारत ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पालन नहीं किया है।
  • वहीं, दूसरी तरफ ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय मीटिंग के मंच से सुषमा स्वराज ने कहा है कि दक्षिण एशिया में ऐसे देश हैं, जो आतंकवाद को शरण दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+