दुबई में इंडिया ग्लोबल फोरम कार्यक्रम का आयोजन, भारत-UAE दोस्ती की नई मिसाल
इस साल का इंडिया ग्लोबल फोरम कार्यक्रम का आयोजन दुबई में हो रहा है, जो भारत-यूएई दोस्ती का नया मिसाल है।
दुबई, दिसंबर 14: भारत और संयुक्त अरब अमीरात की दोस्ती का नया मिसाल उस वक्त देखने को एक बार फिर से मिला है, जब इंडिया ग्लोबल फोरम ने घोषणा की है, कि इंडिया ग्लोबल फोरम यूएई 2021 का आयोजन 13 और 14 दिसंबर 2021 को दुबई में किया गया है। सबसे खास बात ये है कि, दो दिनों तक चलने वाले उस कार्यक्रम की सह-मेजबानी भारत स्थिति यूएई दूतावास भी कर रहा है। IndiaGlobalForum.Com.

दुबई में इंडिया ग्लोबल फोरम कार्यक्रम
दुबई में होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम की मेजबानी ताज दुबई में की जाएगी और इस कार्यक्रम का को-होस्ट नई दिल्ली स्थिति यूएई दूतावास करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में भारत के महावाणिज्य दूतावास, दुबई, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के कई सांसद, कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और यूनिकॉर्न के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। यह आयोजन स्थायी वैश्विक प्रभाव के लिए विश्व-प्रतिभा, टेक्नोलॉजी और व्यावसायिक साझेदारी के साथ गतिशील गठजोड़ बनाने के अवसरों का प्रदर्शन करेगा। यह आयोजन भारत और संयुक्त अरब अमीरात से यूनिकॉर्न की यात्रा और महत्वाकांक्षाओं को भी उजागर करेगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी व्यक्तिगत तौर प या फिर वर्चुअली indiaglobalforum.com पर बुकिंग कर सकते हैं।
कौन-कौन होंगे हाईप्रोफाइल स्पीकर
- पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री, भारत सरकार
- डॉ. मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री, भारत सरकार
- राजीव चंद्रशेखर, कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार
- हर्षवर्धन श्रृंगला, विदेश सचिव, भारत सरकार
- महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल जायौदी, विदेश व्यापार राज्य मंत्री, यूएई सरकार
- संजय सुधीर यूएई में भारत के राजदूत भारत सरकार
- अमिताभ कांत, सीईओ, नीति आयोग
- संजीव सान्याल, प्रधान आर्थिक सलाहकार , भारत सरकार
यहां देखें स्पीकर्स की लिस्ट
https://indiaglobalforum.com/dubai-2021-dynamic-alliances/speakers.html
इंडिया ग्लोबल फोरम का थीम
- स्पेशल फोकस, यूनिकॉर्न
- बूस्टिंग इनोवेशन अपॉर्चुनिटीज
- भारत के वैश्विक विकास में यूएई की सहभागिता
- क्षेत्रीय साझेदारी का विस्तार, अफ्रीका के साथ जुड़ाव
- वित्तीय क्षेत्र में विघटनकारी परिणाम
- भारत-यूएई-इजरायल: नई भू-राजनीतिक युग में नई संभावनाएं
- जलवायु वित्त परिवर्तन में तेजी - COP26 ग्लोबल डिसरप्टर्स सीरीज पर विचार
- द माइंड ऑफ मोदी
- लाइसेंस टू स्किल
ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें IndiaGlobalForum.
भारत-यूएई में उत्कृष्ट सहयोग
इस आयोजन पर टिप्पणी करते हुए इंडिया ग्लोबल फोरम के संस्थापक मनोज लाडवा ने कहा कि, "हम हमेशा की तरह, दो दिनों में उत्कृष्ट भौतिक और अत्याधुनिक वर्चुअल इंटरैक्शन के साथ सबसे आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन करने को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिसमें उच्च प्रभाव वाली नेटवर्किंग भी शामिल है। उन्बोंने कहा कि, कार्यक्रम में मेनस्टेज हाई-प्रोफाइल स्पीकर इंटरैक्शन, और विशेष सत्र जैसे 'डिप्लोमेसी फॉर बिजनेस, अनलीशिंग यूनिकॉर्न, और अनटैप्ड अफ्रीका' का भी आयोजन किया जाएगा।"
क्या है इंडिया ग्लोबल फोरम
इंडिया ग्लोबल फोरम का प्रायोजक इंडिया इंक का लंदन है और यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक नेताओं के लिए एजेंडा-सेटिंग फोरम है। इंडिया ग्लोबल फोरम वैश्विक नीति निर्माताओं को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जिनका लाभ वो अंतरराष्ट्रीय कॉरपोरेट अपने क्षेत्रों और रणनीतिक महत्व के साथ साथ हितधारकों के साथ बातचीत करने के लिए उठा सकते हैं। हमारे मंच बड़े वैश्विक आयोजनों से लेकर केवल आमंत्रित, अंतरंग बातचीत और विश्लेषण, साक्षात्कार और हमारे मीडिया संसाधनों के माध्यम से विचार नेतृत्व तक हैं।












Click it and Unblock the Notifications