भारत ने उठाया ऐसा कदम कि लंदन में भारतीय उच्च आयोग की सुरक्षा के लिए दौड़ी ब्रिटिश पुलिस
दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के सामने से बैरिकेड को हटाया गया तो ब्रिटिश पुलिस ने तुरंत लंदन में तुरंत भारतीय हाई कमीशन की सुरक्षा को बढ़ा दिया।

लंदन में भारतीय हाई कमीशन पर हुए हमले के बाद यहां पर बैरिकेड को लगा दिया गया है और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। दरअसल लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले के बाद दिल्ली में स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर बैरिकेड को हटा दिया गया। भारत के इस कदम के तुरंत बाद लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर बैरिकेड को लगा दिया गया और सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। भारत की ओर से लंदन में उच्यायोग पर हुई घटना पर नाराजगी जाहिर की गई थी। लंदन में अब भारतीय उच्च आयोग के बाहर पुलिस अधिकारियों, लाइसन अधिकरी, पेट्रोलिंग ऑफिसर को तैनात किया गया है। बता दें कि लंदन में भारतीय उच्च आयोग की बिल्डिंग को इंडिया प्लेस के नाम से जाना जाता है, जहां पर भारत का विशालकाय झंडा लगा है।
लंदन में हुई घटना के बाद भारत ने ब्रिटिश राजनयिक को दिल्ली में तलब किया था। लंदन में भारतीय उच्च आयोग के बाहर हुए हमले में तिरंगे को नीचे उतारा गया था और खिड़की को तोड़ दिया गया था। हालांकि बाद में अधिकारियों ने यहां खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों को हटाया और स्थिति को संभाला था। इस घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया था कि वरिष्ठ राजनयिकों को तलब किया गया है और उनसे इस मामले में सफाई मांगी गई है। सवाल पूछा गया है कि आखिर क्यों उच्च आयोग के बाहर किसी भी तरह की कोई सुरक्षा नहीं थी, जब यहां पर इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और खालिस्तानी बैनर लगा रहे थे तो सुरक्षाकर्मी कहां थे।
जिस तरह से पंजाब में खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है उसके बीच ब्रिटेन में भारतीय उच्च आयोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की थी। बता दें कि पिछले महीने अमृतापल सिंह ने अपने साथियों को छुड़ाने के लिए सैकड़ों समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था। जिसके बाद उसके खिलाफ भारत में तमाम एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और उसकी धरपकड़ की हर संभव कोशिश की जा रही है।
लंदन की घटना पर ब्रिटिश हाई कमीशन की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है, बैरिकेड्स को लगा दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को बरकार कर दिया या है। हालांकि कमीशन की ओर जाने वाले रास्ते में जो बैरिकेड्स लगाए गए थे उसे हटा दिया गया था। ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रवक्ता ने बताया कि हम सुरक्षा मसलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया कि हम भारतीय हाई कमीशन की सुरक्षा को गंभीरता से लेंगे। जो भी हुआ वह शर्मनाक है और कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications