#ModiAtWembley: बोले मोदी..भारत मेहरबानी नहीं बराबरी चाहता है

लंदन।लंदन के वेंबले फुटबॉल स्टेडियम में पहली बार भारत के पीएम मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। अपने 80 मिनट के भाषण में मोदी ने लोगों को यह बताने की कोशिश की इंडिया केवल वो नहीं जो केवल पेपरों और अखबारों में दिखायी देती है।

पीएम मोदी को लेकर लोगों में बड़ा क्रेज था जिसके कारण यह वेंबले फुटबॉल स्टेडियम 60 हजार से ज्यादा ब्रिटिश भारतीयों से भरा हुआ था। मोदी ने इंडियन टाइम के मुताबिक रात साढ़े दस बजे स्टेडियम पहुंचे और उम्मीद के मुताबिक अपने मोहक भाषण से हर किसी का दिल जीत लिया। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत अंग्रेजी में की, फिर हिंदी में बात शुरू की और पूछा- दिवाली ठीक से मनाई...?

पढ़िये मोदी के भाषण के मुख्य अंश

  • मोदी ने अपने भाषण में राजस्थान के इमरान, सूफी संत और गांधी और पटेल के आदर्शों की बात कही।
  • 15 दिसंबर से लंदन-अहमबाद सीधी फ्लाइट शुरू हो जायेगी।
  • मोदी ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक भारत-इंग्लैंड का नाता रहेगा।
  • मोदी ने कहा कि अब हमें तेज गति से चलने वाली रेल चाहिए इसलिए रेलवे में 100 फीसदी एफडीआई के दरवाजे खोल दिए. पहली बार लंदन स्टॉक एक्सचेंज में रूपी बॉन्ड लेकर आई है।
  • देश को अब जेम्स बांड, ब्रुक बांड और रूपी बांड की जरूरत है।
  • मेरा हिंदुस्तान इमरान खान का हिंदुस्तान है जिसने मोबाइल फोन के लिए शिक्षा संबंधी 50 एप्स बनाए. इमरान ने ये एप सिर्फ बनाए ही नहीं, बल्कि उन्हें मुफ्त में समर्पित कर दी।
  • मेरा देश सेल्फी विद डॉटर वाला हिंदुस्तान है।
  • मेरा देश आदिवासियों की सेवा करने वाला हिंदुस्तान हैं।
  • पूरी दुनिया आज भारत के प्रति बड़ी उम्मीदों से देख रही है इसलिए हमें दुनिया से मेहरबानी नहीं बराबरी चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+