कुरैशी का आरोप, चीन विवाद से ध्यान हटाने के लिए भारत ने रची पाकिस्तान पर हमले की साजिश

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चीन के साथ जारी विवाद पर अपने विपक्षी दलों का ध्यान हटाने के लिए भारत उनके देश पर हमले की साजिश रच रहा है। बता दें कि कुरैशी का यह बयान भारत द्वारा इमरान सरकार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में अपने कर्मचारियों की संख्या आधा करने के लिए कहने के एक दिन बाद आया है।

Shah Mehmood Qureshi alleges, India conspires to attack Pakistan to divert attention from China dispute

पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए शाह महमूद कुरैशी ने कहा, भारत का रुख स्पष्ट है कि वह चीन के साथ अपने सीमा विवाद से ध्यान पाकिस्तान में मोड़ना चाहता है। कुरैशी ने दावा किया कि भारत हमारे देश के खिलाफ फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन शुरू करने का बहाना ढूंढ रहा है। लेकिन उसने कोई प्रमाण नहीं दिया और न ही कोई सबूत दिया। कुरैशी ने मोदी सरकार द्वारा गालवान घाटी में चीन के साथ सीमा विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया के संबंध में की जा रही आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, भारत में विपक्ष सवाल उठा रहा है कि उनकी सरकार जवाब नहीं दे सकती। बता दें कि इस हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

शाह महमूद कुरैशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत को पाकिस्तान पर हमला करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान पूरी ताकत से उसका जवाब देगा। नई दिल्ली में हाई कमीशन के अधिकारियों द्वारा जासूसी के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद आरोप है। उन्होंने उल्टे भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में पाकिस्तानी अधिकारियों को परेशान किया गया और उनकी कार का पीछा किया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के प्रभारी को तलब किया गया था और कहा गया था कि भारत के कर्मचारियों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नहीं मान रहा चीन, पैंगोंग त्सो-गलवान घाटी के बाद अब DBO में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग में डाली बाधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+