नहीं मान रहा चीन, पैंगोंग त्सो-गलवान घाटी के बाद अब DBO में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग में डाली बाधा

नई दिल्ली। भारत के साथ लगने वाली सीमा पर चीन अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो और गलवान घाटी में भारत को आंख दिखाने के बाद अब 'ड्रैगन' ने दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) इलाके में भारतीय सेना की पैट्रोलिंग को ब्लॉक कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मिली जानकारी के मुताबिक चीन दौलत बेग ओल्डी इलाके के पेट्रोलिंग प्वाइंट 10 से 13 के बीच अड़ंगा लगा रहा है। ऐसी भी खबरें हैं कि चीन ने डीबीओ और डेस्पांग सेक्टर के पास चीन बेस में हलचल तेज कर दी है।

after Pangong Tso-Galwan Valley now China hindered the patrolling of Indian Army in DBO

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15-16 जून की रात भारत और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे वहीं, कई चीनी सैनिकों की भी इस झड़प में जान गई है लेकिन चीन सरकार ने उनकी संख्या का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। इस घटना के बाद से ही दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है, हालांकि बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन चीन इस दौरान सीमा पर अपनी सैन्य शक्ति को लगातार बढ़ा रहा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने दौलत बेग ओल्डी इलाके और डेस्पांग सेक्टर के पास कैंप बना लिए हैं। चीनी सेना पूर्वी लद्दाख के कुछ नए हिस्सों में लामबंदी कर रही है। भारत के साथ तनाव के बीच जून महीने में चीनी बेस के पास पीएलए के कैंप और वाहन देखे गए हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार चीन की ओर से ये बेस कैंप साल 2016 में बनाए गए थे। हाल ही में दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) और डेपसांग सेक्टरों के आस-पास की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चीन ने अपने नए शिविर बनाएं हैं, साथ ही यहां वाहनों के लिए सड़क का भी निर्माण किया गया है। जमीनी ट्रैकिंग के जरिये भी इसकी पुष्टि हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+