Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत ने पहली बार लेखक सलमान रूश्दी पर हुए हमले की निंदा की, कही ये बात

भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में हुए हमले पर भारत ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने बुकर पुरस्कार से सम्मानित लेखक सलमान रुश्दी को चाकू मारने की घटना की घोर निंदा की

नई दिल्ली, 25 अगस्तः भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में हुए हमले पर भारत ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने बुकर पुरस्कार से सम्मानित लेखक सलमान रुश्दी को चाकू मारने की घटना की घोर निंदा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गुरूवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में सलमान रूश्दी को लेकर कहा कि भारत हमेशा हिंसा और उग्रवाद के खिलाफ खड़ा रहा है। हम सलमान रुश्दी पर हुए भीषण हमले की निंदा करते हैं और शीघ्र उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

salman rushdie

कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में हुआ हमला

बता दें कि बुकर पुरस्कार से सम्मानित और मुंबई में जन्में भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका के न्यूयार्क में कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। हमलावर हादी मतर ने उनकी गरदन, हाथ और पेट पर चाकू से वार किए। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल सलमान रुश्दी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में उनके हाथ की नस कट गई है और लीवर भी जख्मी हुआ है। इसके अलावा उनकी एक आंख की रोशनी भी जा सकती है।

ईरान ने किसी भी भूमिका से किया इंकार

सलमान रुश्दी पर हुए हमले की अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने निंदा करते हुए कहा कि ईरानी राज्य संस्थानों ने रुश्दी के खिलाफ हिंसा को उकसाया है। हालांकि ईरान ने इस हमले में अपनी भूमिका से इंकार किया था। प्रख्यात लेखक करीब तीन दशक से भारी सुरक्षा में जीवन बसर कर रहे थे। उनकी पुस्तक 'द सेटेनिक वर्सेस' को लेकर वह काफी विवादों में रहे। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थी। उनकी पुस्तक 'द सेटेनिक वर्सेस' में उनपर ईशनिंदा की बेअदबी का आरोप लगा था। उसके बाद 14 फरवरी 1989 को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खोमैनी ने सलमान रुश्दी की मौत का फतवा जारी किया था। ईरान सरकार ने रुश्दी की हत्या के लिए 30 लाख डालर का इनाम भी घोषित किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+