India-China Tension: अमेरिका ने लद्दाख शहीदों और सैनिकों के परिवार के प्रति जताई संवेदनाएं, विदेश मंत्री बोले-हम इसे याद रखेंगे

वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने 15 जून को पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के साथ हुए टकराव में शहीद हुए 20 सैनिकों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने भारत के लोगों को प्रति भी संवेदनाएं व्‍यक्त की हैं। इससे पहले बुधवार को भी अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से चीन के साथ हुए संघर्ष पर आधिकारिक बयान दिया गया था।

india-china-border

माइक पोंपेयो ने ट्वीट कर दिया संदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने ट्वीट किया और लिखा, 'हम चीन के साथ हुए संघर्ष में गंवाई जिंदगियों पर भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्‍यक्त करते हैं। हम हमेशा सैनिकों के परिवार, उनके प्‍यारे और उस समुदाय को याद रखेंगे जो शोक की इस घड़ी में हैं।' गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्‍तर की वार्ता हुई थी। यह वार्ता बेनतीजा रही है। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच जारी टकराव अब एक तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। 45 साल बाद एलएसी पर हुए संघर्ष में भारत कर्नल संतोष बाबू समेत 20 सैनिक शहीद हो गए। बुधवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्‍ता की तरफ से कहा गया था, 'भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर जारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भारत और चीन दोनों ने ही डि-एस्‍कलेशन की इच्‍छा जताई है और हम इस वर्तमान स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं।' अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ ये यह प्रतक्रिया तब आई जब भारत की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई कि एलएसी पर हुए हिंसक टकराव में भारत के सैनिक शहीद हो गए हैं। विदेश विभाग के प्रवक्‍ता की तरफ से आगे कहा गया, 'हमने इस बात पर ध्‍यान दिया है कि भारत की सेना की तरफ से 20 जवानों के निधन की बात कही गई है और हम उनके परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+