India-China: देपसांग और डेमचोक से आज पूरी तरह से हट जाएंगे भारत और चीन के सैनिक, आगे क्या होगा?
India-China: लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में भारतीय और चीनी सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी होने की उम्मीद है। सेना के सूत्रों ने बताया है, कि दोनों सेनाएं अब उन क्षेत्रों में 'समन्वित' गश्त शुरू करेंगी, जहां वे अप्रैल 2020 में गतिरोध शुरू होने के बाद नहीं पहुंच पाए थे।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के सूत्रों ने कहा है, कि इन दोनों क्षेत्रों में अस्थायी संरचनाओं को हटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और दोनों पक्षों की ओर से कुछ हद तक वेरिफिकेशन पहले ही हो चुका है।

वेरिफिकेशन प्रक्रिया शारीरिक रूप से और साथ ही मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) का उपयोग करके की जा रही है। दोनों पक्षों के सैनिकों को भी पीछे हटने की प्रक्रिया के हिस्से के रूप में पीछे के स्थानों पर गहराई में तैनात करने के लिए वापस बुलाया जा रहा है। अप्रैल 2020 से अब तक दुर्गम बिंदुओं पर की जाने वाली गश्त लगभग 10 से 15 सैनिकों की छोटी टुकड़ियां किया करेंगी।
दोनों सेनाओं के अधिकारियों की मौजूदगी और आपसी समन्वय से पीछे हटने का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है।
सार्वजनिक डोमेन में मौजूद सैटेलाइट तस्वीरों से भी पता चला है कि देपसांग और डेमचोक में अस्थायी ढांचों को चीनियों ने ध्वस्त कर दिया है।
भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर साढ़े चार साल पहले चीनी घुसपैठ के बाद सैन्य गतिरोध बना हुआ है। पिछले हफ्ते, भारत की तरफ से यह घोषणा करने के चार दिन बाद, कि देपसांग मैदानों और डेमचोक में चीन के साथ गश्त पर समझौता हो गया है, बीजिंग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि "चीनी और भारतीय सैनिक डिएस्कलेशन प्रोसेस में लगे हुए हैं, जो फिलहाल सुचारू रूप से चल रहा है"।
सेना के सूत्रों ने कहा है, कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अगले दो दिनों के भीतर समन्वित गश्त शुरू हो जाएगी। दोनों पक्षों द्वारा पहले से सूचना दी जाएगी, ताकि टकराव का कोई खतरा न हो।
सूत्रों ने बताया है, कि अरुणाचल प्रदेश में भी इसी तरह की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है, जहां यांग्त्से, असाफिला और सुबनसिरी घाटियों में गतिरोध पैदा हो गया है।
डिएस्केलेशन प्रोसेस के बाद, देपसांग में, भारतीय सैनिकों को अब 'अड़चन' वाले क्षेत्र से आगे गश्त करने में सक्षम होना चाहिए, क्योंकि चीनी भारतीय सैनिकों को उस क्षेत्र से आगे के गश्ती बिंदुओं तक पहुंचने से रोक रहे थे। डेमचोक में, भारतीय सैनिकों को अब ट्रैक जंक्शन और चार्डिंग नाला पर गश्त बिंदुओं तक पहुंचने में सक्षम होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications