ब्रिटेन में 'नर्व एजेंट' के ज़हर से दंपती बेहोश

ब्रितानी पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से बीमार दो व्यक्तियों में उसी तरह का नर्व एजेंट पाया गया है जो पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी की हत्या के प्रयास में इस्तेमाल किया गया था.

पुलिस प्रवक्ता नील बसु ने बताया कि रासायनिक हथियार विशेषज्ञों ने नर्व एजेंट नोविचोक के इस्तेमाल की पुष्टि की है. चार्ली रोली और डॉन स्ट्रगस विल्टशर स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे और शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पुलिस का कहना है कि इस तरह के लक्षण अभी और किसी व्यक्ति में नहीं मिले हैं. पुलिस ने कहा है कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे लगे कि पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है.

इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सैली डेविस ने कहा, "मैं लोगों को फिर से ये भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि सामान्य जनता के इसके चपेट में आने का ख़तरा बहुत कम बना रहेगा."

बीबीसी संवाददाता गॉर्डन कोरोरा का कहना है कि एक थ्योरी ये भी है कि पीड़ित उस बचे हुए नोविचोक की चपेट में आ गए जिसका इस्तेमाल मार्च में पूर्व रूसी जासूस और उनकी बेटी पर हमले में किया गया था.

'रूस बताये, क्या पूर्व जासूस को ज़हर दिया?'

मिनटों में जान लेने वाला जहरों का जहर 'नर्व एजेंट' क्या है?

क्या है नोविचोक एजेंट?

सांकेतिक तस्वीर
PA
सांकेतिक तस्वीर

नोविचोक को रूसी भाषा में 'नवागंतुक' कहा जाता है. यह उन नर्व एजेंटों के समूह का हिस्सा है जिसे सोवियत राष्ट्र ने 1970 से 1980 के बीच ख़ुफ़िया तरीके से विकसित किया था.

इसमें इस्तेमाल होने वाला एक रासायन ए-230 कहलाता है जो कथित तौर पर वीएक्स नर्व एजेंट से पांच से आठ गुना ज़हरीला है. इससे किसी शख़्स को चंद मिनटों में मारा जा सकता है.

इस रसायन के कई प्रकार बनाए जाते हैं और उसमें से कथित रूप से एक को रूसी सेना ने रासायनिक हथियारों के रूप में अनुमति दी है.

इसमें से कुछ नर्व एजेंट तरल पदार्थ में होते हैं. वहीं, कुछ का मानना है कि यह ठोस रूप में भी होते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+