VIDEO: अजगर का निवाला बनने ही वाला था ये कुत्ता, इन दो लोगों ने इस तरह बचाया
अजगर की गिरफ्त से किसी को छुड़ा पाना मुश्किल है, लेकिन थाईलैंड में कुछ लोगों ने वाकई ऐसा कर दिया है। वहां लोगों ने एक अजगर की गिरफ्त में फंसे कुत्ते को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

बैंकॉक। अजगर की गिरफ्त से किसी को छुड़ा पाना मुश्किल है, लेकिन थाईलैंड में कुछ लोगों ने वाकई ऐसा कर दिया है। वहां लोगों ने एक अजगर की गिरफ्त में फंसे कुत्ते को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दो लोगों ने मिलक अजगर को दोनों तरफ से पकड़ा और फिर कुत्ते को अजगर से बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उन दोनों युवकों की हिम्मत की दाद दे रहे हैं जिन्होंने कुत्ते को अजगर से बचाया।

कुत्ते को निगलने की तैयारी में था अजगर
थाईलैंड में एक कुत्ते के रेस्कयू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस कुत्ते को एक अजगर ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था, जिसके बाद उसे छुड़ाया गया। वीडियो में दिखता है कि कैसे कुत्ता पूरी तरह से अजगर की गिरफ्त में है। वो वहां से निकलने की भी कोशिश करता है, लेकिन अजगर अपनी गिरफ्त और मजबूत कर लेता है।

दोनों तरफ से खींचा अजगर को
वहां खड़ा एक और कुत्ता भौंक कर अजगर को डराने की कोशिश करता है, लेकिन फिर भी कुछ नहीं होता। फिर दो लोग डंडे से अजगर को हटाने की कोशिश करते हैं। दोनों शख्स डंडे से अजगर को मारते हैं ताकि वो अपनी गिरफ्त ढीली करे, लेकिन अजगर में कोई हलचल नहीं होती। इसके बाद वो उसे खींचकर बीच सड़क पर लाते हैं।

वापस जंगल में लौट जाता है अजगर
फिर उनमें से एक शख्स अजगर की पुंछ पकड़कर खींचने लगता है। इसके बाद दोनों अजगर को दो छुरों से पकड़ते हैं और उसे खींचने लगते हैं। काफी मशक्कत के बाद अजगर ढीला पड़ जाता है और कुत्ते को छोड़ देता है। फिर अजगर वापस जंगल में चला जाता है।
यहां देखिये वीडियो: कुत्ते को अजगर से छुड़ाया












Click it and Unblock the Notifications