OMG! तलाक के मामले में कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा, 8000 साल तक देश छोड़कर नहीं जा सकता पति
नई दिल्ली, 24 दिसंबर। भारत में अगर किसी शख्स को अपनी पत्नी से तलाक चाहिए रहता है, तो वो कोर्ट जाता है। वहां पर कुछ महीनों या सालों तक कार्यवाही चलने के बाद पति-पत्नी अलग हो जाते हैं, लेकिन हर देश में ऐसा नियम नहीं है। अब इजरायल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर तलाक के एक मामले में कोर्ट ने पति को 8000 साल की सजा सुनाई है। वैसे सुनने में भले ही ये अजीब लगे, लेकिन वाक्या पूरी तरह से सच है।

31 दिसंबर 9999 तक नहीं छोड़ सकता देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले नॉम हुपर्ट इजरायल में रह रहे थे। वहां पर उनकी पत्नी से उनकी कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ तलाक का केस दायर किया। जिसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि 31 दिसंबर 9999 तक इजरायल छोड़कर नहीं जा सकते हैं। अगर उनको इस सचा से बचना है, तो वो अपनी पत्नी को तीन मिलियन डॉलर दें। भारत के हिसाब से ये राशि 47 करोड़ के आसपास होगी। ये पैसे उनकी पत्नी और बच्चों की परवरिश के लिए है।

ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पा रहा शख्स
रिपोर्ट में बताया गया कि हुपर्ट फार्मास्युटिकल कंपनी में एनालिटिकल केमिस्ट के रूप में काम करते हैं। ऐसे में उनके लिए इतनी बड़ी राशि जमा करना मुश्किल लग रहा है। मामले में एक मानवाधिकार संस्था ने कहा कि उस शख्स को 2013 में ये सजा सुनाई गई थी। जिस वजह से वो देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पा रहा है। ये बहुत ज्यादा कठोर सजा है। रिपोर्ट्स का दावा है कि इस कानून के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक स्वतंत्र पत्रकार इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं, क्योंकि वहां पर बहुत से ऑस्ट्रेलियाई नागरिक इसके शिकार हो सकते हैं।

सख्त हैं इजरायल के कानून
इजरायल के तलाक कानून का ऐसा है कि वहां तलाक के मामले में कड़ी सजा सुनाई जाती है। वहां एक महिला अपनी बच्चे की कस्टडी की मांग के साथ अपने पति पर आसानी से यात्रा प्रतिबंध लगवा सकती है, इस बैन को कई वर्षों तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि अपने आप में 8000 सालों का प्रतिबंध एक अनोखा फैसला है, इससे पहले किसी भी देश में ऐसी किसी सजा की जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर अब इस खबर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: पत्नी हो गईं थीं बॉडीगार्ड के साथ फरार, जानिए दुबई के राजा की 5500 करोड़ वाले तलाक की पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications