पत्नी हो गईं थीं बॉडीगार्ड के साथ फरार, जानिए दुबई के राजा की 5500 करोड़ वाले तलाक की पूरी कहानी

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम, जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के राजा हैं उन्होंने साल 2004 में राजकुमारी हया से शादी की थी।

दुबई/लंदन, दिसंबर 22: दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी पूर्व पत्नी राजकुमारी हया को तलाक देने के लिए 5500 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। ये फैसला सुनाया है लंदन की एक अदालत ने। और इसके साथ ही दुबई किंग को अपनी पूर्व पत्नी के साथ जुल्म करना काफी ज्यादा महंगा पड़ गया है। ब्रिटेन की अदालत में दुबई किंग को आदेश दिया है कि, वो अपनी पूर्व पत्नी को तलाक के लिए 55 करोड़ पाउंड का रकम चुकाए। आखिर क्या है दुबई के किंग और राजकुमारी हया के इस महातलाक की कहानी और क्यों अपनी पत्नी पर क्रूर हो गये थे दुबई के राजा, आईये जानते हैं।

पूर्व पत्नी और बच्चों को मिलेंगे पैसे

पूर्व पत्नी और बच्चों को मिलेंगे पैसे

ब्रिटेन की एक अदालत ने कहा है कि, दुबई के किंग को 5500 करोड़ रुपये की रकम अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को तलाक के राजीनामे के लिए देने होंगे। एक लिखित फैसले में न्यायमूर्ति मूर ने कहा कि "विशिष्ट रूप से हया और बच्चों के लिए "मुख्य खतरा" शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम से आया था, जो ब्रिटेन के करीबी खाड़ी सहयोगी और संयुक्त अरब अमीरात के प्रधान मंत्री भी हैं। ब्रिटेन की अदालत ने साफ तौर पर इस बात को माना कि, राजकुमारी हया की जिंदगी के लिए दुबई के किंग एक खतरा हैं।

2019 में फरार हुई थीं लंदन

2019 में फरार हुई थीं लंदन

राजकुमारी हया अप्रैल 2019 में अपने दो बच्चों के साथ ब्रिटेन भाग गई थी। तब से बच्चों की कस्टडी और तलाक के रकम को लेकर ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई चल रही थी, जिसका फैसला अब सुनाया गया है। आप ये जानकर हैरान होंगे, कि ब्रिटेन में चले इस महा मुकदमे में 70 मिलियन डॉलर कानूनी फीस खर्च की गई और अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दुबई के राजा को 500 करोड़ रुपये बतौर हर्जाना पूर्व पत्नी को देने के लिए कहा है।

पूर्व पत्नी को किया था टॉर्चर

पूर्व पत्नी को किया था टॉर्चर

कोर्ट में पाया गया कि, दुबई के किंग ने अपनी पत्नी को टॉर्चर करने के लिए अपने दो बच्चों, राजकुमारी लतीफा और राजकुमारी शमसा के अपहरण की योजना बनाई थी। इसके बाद कैम्ब्रिज की सड़कों पर राजकुमारी हया को धमकियां दी गई थीं और उन्हें डराने के लिए एक कैम्पेन चलाया गया था। इसके साथ ही एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग करते हुए दुबई के किंग ने अपनी पूर्व पत्नी हया और उनके दो वकीलों सहित उसके पांच सहयोगियों के फोन हैक कर लिए थे। जिसके बाद काजकुमारी हया के वकीलों ने अपनी जान को खतरा बताया था।

घर के पास प्रॉपर्टी खरीदने की कोशिश

घर के पास प्रॉपर्टी खरीदने की कोशिश

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि, दुबई किंग के आदमियों ने राजकुमारी हया के घर के बगल में 30 मिलियन पाउंड में एक दूसरा घर खरीदने की कोशिश की थी, ताकि राजकुमारी पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही राजकुमारी हया को कई तरह से टार्चर करने की कोशिश की गई। जिसके बाद ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि, राजकुमारी हया को जिंदगी भर की सुरक्षा दी जाए और उनकी सुरक्षा का सारा खर्च का बजट तैयार किया जाए, जिसे दुबई के किंग चुकाएंगे। इतना ही नहीं, हाईकोर्ट ने राजकुमारी की सुरक्षा में आने वाला सारा खर्च दुबई के किंग को एक साथ देने के लिए कहा है, ताकि वो आगे जाकर पैसे देने से मुकरे नहीं और राजकुमारी की सुरक्षा कमजोर ना पड़े।

2004 में हुई थी शादी

2004 में हुई थी शादी

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम, जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के राजा हैं उन्होंने साल 2004 में राजकुमारी हया से शादी की थी। फैसले में कहा गया है कि उन्होंने 2019 में शरिया कानून के तहत उनकी जानकारी के बिना उन्हें तलाक दे दिया। प्रिंसेस के वकीलों ने अदालत को बताया कि दुबई में उनके और बच्चों के पास 'असीमित' पैसे थे। राजकुमारी हया के पास एक दर्जन से अधिक आलीशान हवेली, एक 400 मिलियन पाउंड की नौका और निजी विमानों का एक बेड़ा भी है, जो उनके वकीलों ने अदालत को बताया है।

बॉडीगार्ड के साथ हो गईं थीं फरार

बॉडीगार्ड के साथ हो गईं थीं फरार

खबरों के मुताबिक, कई सालों तक शादी के बंधन में बंधी रहने के बाद राजकुमारी हया दुबई से अपने दोनों बच्चों के साथ फरार हो गईं थी। बताया जाता है कि, राजकुमारी हया का अफेयर अपने एक बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ शुरू हो गया था और दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गये थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर की मदद से ही राजकुमारी हया दुबई से फरार होने में कामयाब हुई थीं। इसके साथ ही, राजकुमारी हया का जिस बॉडीगार्ड के साथ संबंध था, वो भी पहले से ही शादीशुदा था और इसी अफेयर की वजह से उसका भी अपनी बीवी के साथ तलाक हो गया।

संबंध छिपाने के लिए पानी की तरफ बहाया पैसा

संबंध छिपाने के लिए पानी की तरफ बहाया पैसा

एक मीडिया रिपोर्ट में पुख्ता सबूतों के हवाले से दावा किया गया था कि, राजकुमारी हया ने बॉडीगार्ड के साथ अवैध संबंध को छिपाने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए थे। राजकुमारी ने अपने प्रेम प्रसंग के दौरान बॉडीगार्ड को कई महंगे गिफ्ट्स दिए। हालांकि, राजकुमारी चाहती थीं कि उनके अवैध संबंध की बात किसी को पता नहीं चले, लेकिन कहते हैं ना, इश्क की कहानी छिप नहीं सकती, राजकुमारी का भी पर्दाफाश हो गया और फिर आनन-फानन में उन्हें दुबई छोड़कर भागना पड़ा।

2016 में शुरू हुआ था अफेयर

2016 में शुरू हुआ था अफेयर

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में राजकुमारी का अपने बॉडीगार्ड के साथ अफेयर शुरू हुआ था और फिर वो बॉडीगार्ड पूरी तरह से राजकुमारी हया के लिए ही काम करने लगा था। आपको बता दें कि, जिस वक्त दोनों की प्रेम कहानी परवान पर थी, उस वक्त राजकुमारी की उम्र 46 साल थी, जबकि बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर की उम्र 37 साल थी। हालांकि, इनका अफेयर भी सिर्फ दो साल ही चला, लेकिन इस दौरान काफी तूफान मच गया। जब दुबई किंग को अपनी बीवी के अफेयर और बॉडीगार्ड के साथ अवैध संबंध की जानकारी मिली, तो उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ने का फैसला किया और उन्हें तलाक दे दिया। आपको बता दें कि, राजकुमारी हया दुबई के राजा की छठवीं बीवी थीं और दुबई के राजा की अलग अलग पत्नियों से कुल 16 बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+