Good News: पहले चेहरा पहचानेगी, फिर शुरु होगा ATM
नयी दिल्ली। ऑटोमेटिड टेलर मशीन यानी की एटीएम पैसा निकालने की आसान तरीका है। लेकिन यहीं एटीएम कभी-कभी आपके लुटने का कारण बन जाता है। लुटेरे बंधक बनाकर कार्डधारकों को लूट लेते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। [ पेड़ से शादी करेगी युवती, और वो सबकुछ भी जो पति के साथ होता है ]

अब ऐसा नहीं हो पाएगा। ये एटीएम अब कार्डधारकों का चेहरा पहचानकर ही ऑपरेशन शुरु करेगा। जी हां चीन में एक ऐसा एटीएम तैयार हो रहा है जो चेहरा पहचान लेने के बाद ही कार्डधारक को ऑपरेट करने की अनुमति देगी। ये मशीन चीन के शोधकर्ताओं ने तैयार की है। इससे जालसाज़ी का या कार्ड के गलत इस्तेमाल का ख़तरा कम हो जाएगा।
चीन की शिन्हुआ यूनिवर्सिटी और जेकवान टेक्नॉलजीज के डिवेलपर्स ने मिलकर तैयार किया है। विशेषज्ञों की माने तो इस तरह के एटीएम क्राइम को कम करने में सहायत होंगे। इस मशीन की खासियतों में नोटों का तीव्र गति से संचालन, जाली बिल और चेहरा पहचानने की क्षमता है।
नए एटीएम से ये सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सिर्फ वास्तविक कार्डहोल्डर्स ही पैसा निकाल सकें। ऐसे एटीएम में आप किसी और को अपना पिडकोड बताकर भी पैसे नहीं निकलवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications