इमरान का आदेश- VVIP कारें होंगी नीलाम, PM हाउस बनेगा रिसर्च यूनिवर्सिटी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वे ना तो प्रधानमंत्री हाउस का इस्तेमाल करेंगे और ना ही वीवीआईपी कारों के काफिले के साथ चलेंगे। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पाकिस्तान की जनता को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि वे अपने बानीगाला हाउस में रहना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए उन्हें शिफ्ट होना पड़ा रहा है। इमरान खान ने कहा कि वे मिलिट्री सेक्रेटरी के सिर्फ तीन बेडरूम वाले घर में रहेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इससे पहले देश के प्रधानमंत्री से लेकर मंत्रियों पर जो खर्च और वीवीआईपी फैसिलिटी मिलती थी, उन सभी को कम कर दिया जाएगा।

इमरान खान ने कहा कि एक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री हाउस के लिए 524 सर्वेंट और 80 कारों का काफिला साथ रहता है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जो मैं हूं, मेरे पास 33 बुलेटप्रुफ कारें होगी। हमें आने-जाने के लिए एयरोप्लेंस और हेलीकॉप्टर होंगे। हमारे पास बड़े गवर्नर घर और वे लक्जरी।' उन्होंने कहा, 'एक तरफ हमारे पास हमारे लोगों पर खर्च करने के लिए पैसा नहीं है, दूसरी तरफ लोगों का एक वर्ग ऐसा है, जो आलिशान जिंदगी जी रहा है।
इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा, 'देखो कि हम कैसे रहते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा विदेशी दौरों पर कितना पैसा खर्च किया जाता है? ये लोग कहां 650 मिलियन रुपये खर्च करते हैं? क्या इतना पैसा लेकर वे कोई विदेश में जमीन पर अधिकार करने जाते हैं? इमरान खान ने पाकिस्तान को बताया कि वे 524 सर्वेंट में से सिर्फ 2 लोगों को अपने सर्वेंट के रूप में रखेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ तीन बेडरूम वाले घर में रहूंगा। मुझे दो कार रखनी होगी, वो भी इसलिए क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मेरी जान को खतरा है।'
इमरान खान ने कहा कि जितनी भी सरकार में वीवीआईपी कारें और साधन है, उन्हें निलाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजनेसमैन को बुलाकर, वे सभी बुलटेप्रुफ कारों को निलाम कर देंगे और उसकी रकम को स्टेट फंड में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम हाउस को वे रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में बदल देंगे।












Click it and Unblock the Notifications